Friday , October 2 2026
Breaking News

2 बार तलाक, 71 की उम्र में फिर हुआ प्यार… मिली दर्दनाक मौत, दिल दहला देगी लुधियाना में NRI महिला की हत्या की कहानी

लुधियाना, (PNL) : अमेरिका की एनआरआई महिला रूपिंदर कौर पंधेर ने एक नहीं दो बार शादी कर जिदंगी की गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश, लेकिन सफर अधूरा रहा। दो बार तलाक के बाद मई 2024 में 71 की उम्र में फिर वैवाहिक साइट पर दूल्हा तलाशा। प्यार हुआ, मुलाकात हुई और एक-दूसरे से शादी का वादा किया।

ब्रिटेन में रहने वाले लुधियाना के चरणजीत सिंह से लगभग एक वर्ष तक प्रेम प्रसंग चला, लेकिन एक वर्ष बाद चरणजीत का इरादा बदल गया। रूपिंदर ने दबाव डाला तो शादी की बात कह उसे सात समंदर पार लुधियाना भेज दिया। उसे क्या बता था कि इस प्यार में उसे दर्दनाक मौत मिलेगी।

लुधियाना पहुंचने पर चरणजीत ने सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। आरोपी सुखजीत सिंह ने पूछताछ में पुलिस के सामने कई सनसीखेज खुलासे किए हैं। आरोपित ने बताया कि 2024 में ब्रिटेन में रहने वाले चरणजीत सिंह से रूपिंदर की दोस्ती थी।

रूपिंदर के खिलाफ लुधियाना के एनआरआई थाने में केस दर्ज हुआ था, जिसमें उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। उसके खिलाफ कई दीवानी केस भी चल रहे थे। वह कोर्ट परिसर में टाइपिस्ट है।

चरणजीत ने उसका संपर्क उससे करवाया था और केस को लेकर रूपिंदर उसे विदेश से पैसे भी भेजती थी। चरणजीत ने रूपिंदर से शादी का वादा किया था।

कुछ महीने पहले रूपिंदर ने चरणजीत पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया था। इस पर रूपिंदर ने चरणजीत को दुष्कर्म और उसे भी धोखाधड़ी का केस में फंसाने की धमकी दी थी।

चरणजीत ने सारी बात उसको बताई और कहा कि यदि वह रूपिंदर की हत्या कर देता है तो वह उसे 50 लाख रुपये देगा और उसे विदेश में सेटल भी कर देगा। इसके बाद चरणजीत ने रूपिंदर कौर को शादी करने की बात कहकर लुधियाना भेजा। यहां आकर वह उसके घर ही रुकी। साजिश के तहत वह पहले से ही एक बड़ा कोयला लेकर आया था।

भाई और भाभी घर काम के सिलसिले में कुछ दिन के लिए बाहर गए तो 12 जुलाई को बेसबैट से पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को कोयले पर रख आग लगा दी। दो दिन तक आग में शव जलता रहा। जब सारी चमड़ी जल गई और हड्डियां रह गईं तो पांच घंटे से ज्यादा समय लगाकर हड्डियों को इकट्ठा किया और फिर ले जाकर नाले में फेंक दिया।

हैरत की बात ये है कि आोरीपी सुखजीत सिंह भी उसी कमरे में था और शव को जलते देख रहा था। सुखजीत के शातिर न होने की वजह से सारी प्लानिंग फेल हो गई। जब उसके भाई-भाभी वापस लौटे तो देखा कि जिस कमरे में रूपिंदर रह रही थी वह पूरी तरह से रेनोवेट किया गया था।

कमरे को करवाया गया रेनोवेट

कमरे में पेंट हुआ था और फर्श की टाइलें भी बदली थीं। वह हैरान थे कि सिर्फ एक कमरे की रेनोवेशन क्यों हुई है। उधर, रूपिंदर कौर की बहन कमल कौर जोकि विदेश में है, ने अमेरिका में भारतीय दूतावास पर दबाव बनाया कि उसकी बहन पंजाब में लापता है।

इसके बाद लुधियाना पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने सबसे पहले सुखजीत सिंह से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जब उसके भाई से पूछताछ हुई तो उसने कहा कि वह पत्नी के साथ बाहर गया था।

लौटे तो पता चला कि रूपिंदर कौर कनाडा चली गई है, लेकिन वह जिस कमरे में रहते थी उसकी रेनोवेशन हुई थी। इस बात से पुलिस को शक हुआ। सुखजीत सिंह को दोबारा पूछताछ के लिए सीआइए लेकर जाया गया तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।

हत्या के बाद आरोपी मांग रहा था सुपारी की रकम

पता चला है कि हत्या के बाद सुखजीत एनआरआई चरणजीत से लगातार सुपारी के 50 लाख मांग रहा था, लेकिन उनके बीच बहस हो गई थी और चरणजीत ने पैसे देने से इन्कार कर दिया था। हालांकि इन तथ्यों के बारे में पुलिस ने पुष्टि नहीं की।

ये सब चरणजीत की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट होगा। एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने कहा कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वो तीन दिन के रिमांड पर है। उससे महिला के कपड़े, ज्वेलरी और बाकी का सामान रिकवर करवाना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!