Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में एक और बड़ा हादसा, हाई स्पीड पर चल रही क्रेन युवक को घसीटती ले गई, मौके पर मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर में एक और हादसा हो गया। फोकल प्वाइंट पर एक मजदूर की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई है। क्रेन के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मृतक के दोस्त दिनेश ने बताया कि वे दोनों फोकल प्वाइंट में पल्लेदारी का काम करते हैं। रोजाना की तरह वह काम के बाद देर शाम घर जा रहा था। तभी पीछे से एक क्रेन आई और उसके दोस्त दिनेश को टक्कर मार दी। जब तक दिनेश को बचाया जा सका, क्रेन उसके सिर के ऊपर से गुजर चुकी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराया क्रेन चालक मौके से भागने लगा। लोगों की मदद से क्रेन चालक को पकड़ लिया गया और पुलिस को बुलाया गया। बता दें कि फुटबॉल चौक के पास कल दो युवकों की मौत हो गई थी।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!