Wednesday , November 11 2026
Breaking News

मान सरकार की 300 यूनिट प्रतिमाह ‘मुफ्त बिजली’ योजना से रोशन हो रहा पंजाब

चंडीगढ़, (28 नवंबर) पंजाब के विकास के लिए जरूरी, बिजली, पानी सड़क और उद्योग संबंधी कार्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सर्वोच्च प्राथमिकता में जनहितैषी भगवंत सिंह मान सरकार जनता से किए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है. मान सरकार की 300 यूनिट प्रतिमाह ‘मुफ्त बिजली’ योजना से पंजाब का हर घर रोशन हो रहा है. मान सरकार की मेहनत का नतीजा है कि भीषण गर्मी में भी पंजाब में आमजन और उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की गई है.

‘जीरो बिल’ से आमजन को मिली राहत

जीरो बिजली बिल से पंजाब में घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिली है. पंजाब में करीब 90 फीसदी परिवारों को प्रतिमाह 300 यूनिट ‘मुफ्त बिजली’ योजना का लाभ मिल रहा है. पहले पंजाब के लोग अपनी बचत का जो पैसा बिजली बिल के भुगतान में खर्च करते थे. अब ‘जीरो बिल’ का लाभ लेकर उस बचत से अपने परिवार की अन्य जरूरतें पूरी कर रहे हैं. इस योजना से पंजाब के किसानों को खेती करने में आसानी हुई है.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सत्ता संभालने के साथ ही घोषणा की थी कि पंजाब में घरेलू उपयोग के लिए हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त’ दी जाएगी. इसके बाद 1 जुलाई 2022 से पंजाब में घरेलू बिजली ‘बिल जीरो’ करने की योजना लागू की गई थी. पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन (पीएसपीसीएल) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 73 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, जिन्हें पीएसपीसीएलहर दो महीने में बिजली का ‘जीरो बिल’ जारी करता है. राज्य में इस योजना का लाभ उठाने वाले बिजली उपभोक्ता लगातार बढ़ रहे हैं. साथ ही करीब 90 फीसदी घरों में बिजली बिल जीरो’ आ रहा है.

मान सरकार दे रही बिजली सब्सिडी

पंजाब में जनहितैषी भगवंत सिंह मान की सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि आमजन की सहूलियत से जुड़ी योजनाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहें. पंजाब में बिजली बिल जीरो’ योजना के लिए मान सरकार पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन (पीएसपीसीएल) को समय से सब्सिडी दे रही है.

पंजाब सरकार ने इस वर्ष पीएसपीसीएल को सब्सिडी के तौर पर जनवरी, फरवरी और मार्च में 1,439 करोड़ रुपये जारी किए हैं. इससे पंजाब में घरेलू बिजली आपूर्ति निर्बाध जारी रखने और बिजली बिल ‘जीरो’ करने में आसानी हुई है.

पंजाब में मजबूत हुआ ‘बिजली नेटवर्क’

पंजाब में बिजली के बेहतर वितरण और निर्बाध आपूर्ति के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है. पंजाब में हर 10 किलोमीटर पर 66 केवीए सब-स्टेशन स्थापित किए गए हैं. पंजाब में देश का पहला 400 केवीए रिंग मेन सिस्टम बनाया गया है, जो पूरे राज्य को कवर करता है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने इसी वर्ष

1,080 करोड़ रुपये की लागत से गोइंदवाल साहिब स्थित 540 मेगावाट की क्षमता का जी. वी. के. कंपनी के स्वामित्व वाला थर्मल पावर प्लांट खरीदा है. इसका नाम गुरु अमर दास थर्मल प्लांट रखा गया है.

पंजाब में अब तीन सरकारी और दो प्राइवेट थर्मल प्लांट काम कर रहे हैं. इससे पूरे राज्य में गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

पटाखों से बचने के लिए पीजीआई की एडवाइजरी जारी: जलने पर पानी डालें, टूथपेस्ट न लगाएं, आंख में चोट लगे तो न रगड़ें

चंडीगढ़, (PNL) : दीपावली पर पटाखे जलाते समय होने वाले हादसों से बचाने के लिए …

कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों के खिलाफ FIR:तरखान माजरा ने चंडीगढ़ थाने में दी थी शिकायत; दलित नेता से मारपीट का आरोप

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी वरिंदर सिंह ढिल्लों …

पंजाब सरकार में आज 801 युवाओं की लगेगी नौकरी:CM मान देंगे नियुक्ति पत्र; मोहाली में थोड़ी देर में शुरू होगा प्रोग्राम

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से मिशन रोजगार के तहत आज (3 नवंबर) …

मैं कोई पंडित नहीं हूं’, NDA में शामिल होने के सवाल पर बोले सुखबीर सिंह बादल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक …

चंडीगढ़ प्रशासक ने पंजाब सरकार-पुलिस की तारीफ की:कटारिया बोले-अपराधी पकड़ने में मदद की; दो जगह मर्डर से पीड़ा पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब सरकार और पुलिस की तारीफ …

सड़कों का बढ़ा बजट, नशे के खिलाफ 35 स्पेशल कोर्ट… पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले

चंडीगढ़ , (PNL) :चंडीगढ़ में पंजाब सीएम आवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!