Sunday , September 20 2026
Breaking News

पंजाब में DJ संचालक ने पंडित बनकर NRI से की रेप की कोशिश: होटल रेडीसन ब्लू में भूत निकालने के बहाने युवती के सारे कपड़े उतारे; फिर छेड़छाड़ करने लगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है. लुधियाना के फाइव स्टार होटल रेडीसन ब्लू में NRI युवती से रेप की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती के मुताबिक आरोपी कोई पंडित नहीं, बल्कि डीजे संचालक है, जिसका नाम राहुल सूद है। उसने युवती की मां को बताया था कि उसे साईं बाबा की चौकी आती है और वो सभी कष्ट दूर कर देता है।

इसी भरोसे पर युवती चंडीगढ़ से मां के साथ अपने भाई की परेशानियों का अंत करने के लिए लुधियाना आई। भाई भी साथ में मौजूद था। उन्होंने रेडीसन ब्लू में कमरा लिया। राहुल सूद पूजा करने के बहाने वहां गया।

युवती का आरोप है कि राहुल ने पहले उसकी मां को प्रसाद के बहाने नशा दे दिया और वो खाकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसने छोटे भाई को कमरे से बाहर भेजा और पूजा के बजाय उसके निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट को छेड़ता रहा रहा और रेप की कोशिश करने लगा।

युवती का आरोप है कि 4 अगस्त को रात साढ़े 11 बजे FIR दर्ज करवाने के बाद अब आरोपी की पत्नी उन्हें धमकी दे रही है, जिसकी वजह से उसकी मां डिप्रेशन में आ गई है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

युवती ने बताया कि जब राहुल रूम में पहुंचा तो आकर उसने बातें करनी शुरू कर दी। बात करते करते उसने मां को कहा कि आपकी बेटी में दो भूत हैं(जिनमें से एक भारत (इंडिया) से है और दूसरा कनाडा से है) उनकाे तुरंत बाहर निकालना होगा। मां भी घबरा गई और कहा कि भूत निकाल दो।

डिब्बे में से दिया प्रसाद: युवती ने बताया कि राहुल सूद ने मां को एक डिब्बे में प्रसाद दिया। मां प्रसाद खाकर बेहोश हो गई। उसने कहा कि यह भूत का प्रभाव है। छोटे भाई को बाहर भेज दिया और कहा कि जब तक बुलाएंगे नहीं अंदर मत आना। यहां पर भूत निकाल रहे हैं।

पहले लगा कि सच में भूत है: युवती का कहना है कि उसे पहले लगा कि सच में भूत है और इसी वजह से मम्मी बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कुछ हरकतें करनी शुरू की और उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। जब उसने मना किया तो आरोपी ने कहा कि यह भूत भगाने की प्रक्रिया है।

रेप करने की कोशिश करने लगा: युवती ने बताया कि राहुल ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और उसके पैर अपने पैरों के अंदर फंसा दिए। जब वो विरोध करने लगी तो उसने उसे थप्पड़ भी मारे। इसके बाद उसने मुझे बहुत गलत तरीके से छूना (गंदे टच करना) शुरू कर दिया और लगभग 30-35 मिनट तक मुझे धक्का मारा और लिटा दिया। राहुल की उम्र उससे दुगनी है।

निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट को छेड़ता रहा: युवती ने कहा कि गलत तरीके से मेरे प्राइवेट पार्ट को छेड़ता रहा। कुछ समय बाद उस पंडित ने मुझे पूरी तरह निर्वस्त्र कर दिया। मेरे मना करने और रोने पर भी उसने मुझे नहीं छोड़ा और मुझसे कहता रहा कि मैं तेरे अंदर से आत्माओं को निकाल दूंगा। मेरे मना करने के बावजूद मुझे बहुत ज्यादा तंग-परेशान किया। मेरे साथ रेप करने की कोशिश की।

आरोपी पीछे-पीछे बाहर निकला: युवती का कहना है कि जब आरोपी की हद पार हो गई तो मैंने उसे धक्का मारा और उससे खुद को छुड़ाकर जल्दी-जल्दी कपड़े पहने। फिर जान बचाकर बाहर गैलरी में निकली तो आरोपी उसके पीछे पीछे भागा। उसी वक्त वहां कुछ और लोग गैलरी से निकल रहे थे। उसके बाद आरोपी वहां से चला गया।

मां को होश आया तो बताई कहानी: युवती ने बताया कि कुछ देर बार उसकी मां को होश आया। इसके बाद मां को पूरी कहानी बताई और कहा कि इसकी शिकायत पुलिस को देंगे। युवती ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत थाना सराभा नगर को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर दिया है।

आरोपी निकला डीजे संचालक
युवती का कहना है कि उन्हें पहले लगा कि आरोपी राहुल सूद पंडित है और ज्योतिषी है। इसी वजह से उसकी मां आरोपी की बातों में आ गई। आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि वो पंडित नहीं बल्कि डीजे वाला है। वो डीजे राहुल सूद के नाम से चलाता है। उसने कुछ और लड़कियों के साथ भी ऐसी हरकतें की हैं और वो दूसरे शहर के लोगों को बुलाकर उनके साथ ऐसी हरकतें करता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!