Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब के साथ केंद्र की धक्केशाही नहीं करेंगे बर्दाश्त, हर हाल में लड़ेंगे हक़ की लड़ाई : दीपक बाली

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने बीबीएमबी से हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी देने के फैसले की कड़ी निंदा की।

दीपक बाली ने इस मुद्दे पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उनके साथ आप नेता चंदन ग्रेवाल, तरनदीप सिंह सनी, हरसिमरनजीत सिंह और आई एस बग्गा मौजूद थे। मीडिया को संबोधित करते हुए बाली ने कहा कि पंजाब जो पांच दरियाओं की धरती है, उसके साथ केंद्र सरकार लगातार धक्का कर रही है। सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि केंद्र में जो भी पार्टी सत्ता में आई उसने पंजाब के साथ हमेशा धक्का ही किया है।

उन्होने कहा कि हरियाणा और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है। इसलिए हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिल कर बीबीएमबी से हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का आर्डर पास करवा लिया, जो पंजाब के साथ सरासर धक्का है। जबकि पंजाब के पास बिल्कुल भी अतिरिक्त पानी नहीं है।

दीपक बाली ने कहा कि बीबीएमबी हरियाणा को जितना पानी मिलना चाहिए, उससे ज्यादा पानी दे चुकी है। लेकिन केंद्र सरकार जिस प्रकार फैसले लेती है उससे लगता है कि वह राज्यों के अधिकारों को खत्म करना चाहती है।

उन्होने बताया कि एक तरफ इन्होंने पानी का आर्डर पास करवाया ही और दूसरी तरफ वाटर रेगुलेटरी एक्ट के तहत बीबीएमबी के जो अधिकारी हमेशा पंजाब का रहा है, उन्हें देर रात ट्रांसफर कर उसकी जगह हरियाणा कैडर का ऑफिसर लगाया दिया गया। इसलिए यह सिर्फ आम आदमी पार्टी का मुद्दा नहीं है बल्कि यह पूरे पंजाब के वजूद का मुद्दा है। आने वाली पीढ़ियों का मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही अन्य राज्यों को पानी दिया गया तो पंजाब में पानी की किल्लत आने की पूरी संभावना है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा को पानी का एक भी अतिरिक्त बूंद नहीं दी जाएगी। इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े। पंजाब पहले भी अपने अधिकारों के लिए लड़ता रहा है। अब्दाली को अगर किसी ने रोका तो वो सिर्फ पंजाबियों ने पंजाब की धरती पर रोका। आजादी की लड़ाई में भी पंजाबियों का अहम योगदान रहा। राज्यों के अधिकारों के लिए भी केंद्र के साथ हमारी लड़ाई रही है।

उन्होने आगे कहा कि जब पानी का बंटवारा हुआ था तब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का जन्म भी नहीं हुआ था। उनके जन्म के पहले से ही पानी का बंटवारा हुआ। आज वो पंजाब में आकर भाजपा को स्थापित करने की बात कर रहे हैं। दरअसल केंद्र सरकार पंजाब के अधिकारों को छीनना चाह रही है।

उन्होंने कहा कि बीबीएमबी के पास 11.89 एमएएफ पानी आता है। जिसमें 5.5 पानी पंजाब का है, क्योंकि कानून के अनुसार जिस राज्य से नदी बहती है उस राज्य का पानी दूसरे राज्यों के मुकाबले ज्यादा होता है। उसमें पंजाब ने अभी तक 5 एमएएफ पानी का इस्तेमाल किया है। 0.5 एमएएफ अभी बाकी है। इसी तरह हरियाणा को 2.98 एमएएफ मिलना था, लेकिन हरियाणा 3.11 एमएएफ पानी ले चुका है। जितना हरियाणा को पानी मिलना चाहिए था उससे कहीं ज्यादा पानी ले चुका है। इसी प्रकार राजस्थान को 3.39 एमएएफ पानी मिलना था लेकिन वह भी 3.73 एमएएफ पानी ले चुका है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जमीन का पानी खत्म होता जा रहा है, लेकिन जब से पंजाब में आम आदमी की सरकार बनी है तब से 4 हजार करोड़ रूपए खर्च कर 79 केनाल एक्टिव की गई है। पंजाब के पास पहले ही जरूरत से काफी कम पानी बचा है। रणजीत सागर डैम में 39 फीट पानी कम है। इसी प्रकार पोंग डैम में भी 25 फीट पानी कम है।

उन्होने कहा कि केंद्र में डबल इंजन सरकार नहीं, बल्कि डाकूओं की सरकार है। अगर उनमें हिम्मत है तो सिंधू नदी का पानी बंद करके दिखाए। उन्होंने कहा कि पहलगांव में हुए हमले के बाद केंद्र ने सिर्फ समाचारों में ही पाकिस्तान का पानी बंद किया है। अगर सच में बंद है तो केंद्र सरकार सिंधू नदी का पानी पाकिस्तान की बजाए हरियाणा को दे दे और यमुना का पानी भी हरियाणा को दे दे। हमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार ऐसा नहीं करेगी, वो सिर्फ पंजाब के अधिकारों को छीनने का प्रयास करती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!