Wednesday , October 21 2026
Breaking News

जल विवाद पर पंजाब भवन में सर्वदलीय बैठक, अकाली दल ने दिया पंजाब सरकार को समर्थन, कांग्रेसी नेता भी पहुंचे, सीएम मान बोले-धक्के से पानी नहीं ले सकते, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-हरियाणा के बीच उपजे जल विवाद के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब भवन में सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। बैठक में प्रदेश भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, अकाली दल से दलजीत चीमा और कांग्रेस से तृप्त इंदर सिंह बाजवा और राणा केपी माैजूद रहे। कांग्रेस के तृप्त राजिंदर बाजवा ने सीएम मान से बैठक में कहा कि इस पानी के मुद्दे पर ऑल पार्टी डेलिगेशन को पीएम से समय लेकर मुलाकात करनी चाहिए।

बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में सीएम मान ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में दो घंटे तक पानी के मुद्दे पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि बीबीएमबी को डिक्टेट किया गया। हरियाणा को पानी देने का फैसला रातों रात किया गया। ऑल पार्टी मीटिंग में इसका विरोध किया गया। सीएम मान ने कहा कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर बैठक में पानी के गंभीर मुद्दे पर चर्चा हुई।

सीएम ने कहा कि सभी पार्टी नेताओं ने पानी के शेयर को लेकर अपने हक पर सहमति जताई। कुछ सुझाव दिए गए हैं, उन्हें भी अमल में लाया जाएगा। बीबीएमबी का एग्रीमेंट और क्लास, अफसरों की तैनाती, चंडीगढ़ प्रशासन की हिस्सेदारी को लेकर भी विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्ताव लाए जाएंगे। सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी से भी समय लेकर मुलाकात करने की बात सामने आए है।

सीएम ने कहा कि जाखड़ टेल के बाशिंदे है, उधर पानी की बहुत कमी है। सीएम मान ने कहा कि हो सकता है हरियाणा में भी समय के साथ पानी की जरूरत बढ़ी है। ऐसे में बीस मई के बाद जरूरतों में संशोधन किया जा सकता है।

अकाली दल नेता बोले-सरकार को पूरा समर्थन

अकाली नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि हम सरकार के साथ है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरका राई का पहाड़ बना रही है…इस मुद्दे को बातचीत के जरिए आसानी से सुलझाया जा सकता था…चूंकि सितंबर से मई तक सूखा रहता है, इसलिए कोई न कोई राज्य अधिक पानी का इस्तेमाल करता है और उन्हें इसके लिए मुआवजा दिया जाता है…मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि वे इस विवाद को खत्म करें और इस मुद्दे को सुलझाएं। देश आज ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां इस तरह का अनावश्यक तनाव अनुचित है…मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं और हमारी पार्टी भी…दोनों पक्षों की अपनी-अपनी राजनीतिक मजबूरियां हैं…”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!