Wednesday , September 9 2026
Breaking News

‘कोहली इज द किंग मेकर ऑफ जालंधर सेंट्रल’ शेखां बाजार में प्रधानगी का विवाद सुलझाया, हुआ समझौता

जालंधर, (PNL) : शेखा बाजार से संबंधित चल रहे विवाद का सुखद समाधान उस समय निकला, जब जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाकर बातचीत के जरिए समझौता करवाया। इस मामले से जुड़े जसविंदर सिंह सचदेवा और अमित वाधवा मोंटू ने मनमुटाव दूर करते हुए भाईचारे, अमन-शांति और आपसी सम्मान के साथ आगे बढ़ने का भरोसा दिया।

नितिन कोहली ने कहा कि समाज में पैदा होने वाले हर विवाद का समाधान बातचीत, समझदारी और सहमति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना और इलाके में भाईचारे का माहौल बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने दोनों पक्षों को समझदारी से मामला सुलझाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के फैसले समाज में एकता और विश्वास को और मजबूत करते हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, मेयर विनीत धीर और चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने भी दोनों पक्षों को समझाकर तथा आपसी बातचीत के जरिए मामले को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और विवाद का सुखद समाधान निकला। मौजूद लोगों ने कहा कि इस समझौते से इलाके में सकारात्मक संदेश गया है और भाईचारे की भावना को और मजबूती मिली है।

इस अवसर पर समीर मरवाहा, निखिल अरोड़ा, काउंसलर जतिन गुलाटी, काउंसलर शैरी चड्ढा, काउंसलर रोनी, काउंसलर बंटी नीलकंठ, हरपाल चड्ढा, काउंसलर शिवम शर्मा, जसप्रीत रिम्पी, पूर्व डिप्टी मेयर सिमरनजीत बंटी, बंटू सभरवाल, नानू अरोड़ा, कमल सेठ, पंकज चड्ढा, अमित कुमार, आतिश अरोड़ा, नानू एकजोत, राजेश अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, कपिल कालां मंदिर, रॉकी और करण भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!