Friday , March 20 2026
Breaking News

UAE में जालंधर के Yuvraj Bhatia का शानदार प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट में जीता पहला स्थान

जालंधर, (PNL) : यूएई के Sharjah Golf & Shooting Club में आयोजित Infinity Junior International Masters Tournament में कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल के छात्र युवराज भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो ऑस्ट्रेलिया, भारत, उज्बेकिस्तान, अज़रबैजान, तुर्की, इंग्लैंड, थाईलैंड और यूएई जैसे देशों से थे। कड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बीच युवराज ने अपने बेहतरीन खेल और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

सबसे खास बात यह रही कि युवराज भाटिया इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अंततः पहला स्थान हासिल किया।

यह जीत न केवल युवराज की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण भी है। उनकी यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिभा को दर्शाती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Chandigarh में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में 2 शूटरों का एनकाउंटर, AGTF ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ , (PNL) ; चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!