Friday , September 11 2026
Breaking News

‘युद्ध नशों विरुद्ध’: 203वें दिन, पंजाब पुलिस ने 79 नशा तस्करों को 11.4 किलोग्राम हेरोइन, 4.29 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 203वें दिन पंजाब पुलिस ने शनिवार को 357 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 79 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के उपरांत राज्यभर में 56 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 203 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 30,298 हो गई है।

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 11.4 किलो हेरोइन, 644 ग्राम अफीम, 814 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4.29 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

69 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 357 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान 389 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

राज्य सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 42 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए तैयार किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!