Sunday , July 12 2026
Breaking News

लुधियाना में सास ने बहू से श्री गुटका साहिब छीनकर जलाया, इलाके में तनाव का माहौल, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना में शनिवार को पंचायत मेंबर छिंदर कौर ने अपनी बहू हरजोत कौर के हाथ से श्री गुटका साहिब छीनकर जला दिया। घटना जगराओं के चक्कभाईके गांव की है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सास का आरोप है कि जब भी वह बहू को घर का काम करने को कहती थी, बहू जानबूझकर पाठ करने लग जाती थी।

वही शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। इससे गुस्से में आकर सास ने यह कदम उठाया। थाना हठूर के इंचार्ज कुलजिंदर सिंह के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है और थाना हठूर में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला मान रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!