Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर में नशा तस्कर की पत्नी की दबंगई खत्म, पुलिस ने पंचायती जमीन करवाई खाली, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : कमिश्नरेट पुलिस ने पंचायती जमीन पर कब्जा करके बैठी नशा तस्कर की पत्नी की दबंगई खत्म कर दी है। पुलिस ने जमशेर में भारी फोर्स के साथ अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई नशा तस्कर जेमस के मकान पर की गई।

नशा तस्कर जेमस के खिलाफ एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत कुल 16 मामले दर्ज थे। उसकी पिछले साल जेल में मौत हो गई थी। जेमस की मौत के बाद उसकी पत्नी सत्या ने नशे का कारोबार जारी रखा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि गांव की पंचायत ने उन्हें गांव जमशेर छप्पर की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना दी थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई और ध्वस्त किए गए हिस्से की जमीन पंचायत को वापस सौंप दी गई है।

एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि, आरोपी नशा तस्कर जेमस और उसकी पत्नी सत्या ने गांव जमशेर में पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण किया था। नगर निगम को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद कई नोटिस जारी किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

नगर निगम की कार्रवाई के दौरान मौक पर पुलिस प्रशासन मौजूद

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने पुलिस टीम को अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए सूचना दी थी, ताकि कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निगम की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान थाना सदर की टीम भी मौजूद रही।

एडीसीपी गिल ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उनके इलाके में कोई नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रहा है, तो वे पंजाब सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर जानकारी साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!