Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बड़ी खबर : सुखबीर बादल के सीने में कृपाण घोंप हत्या करना चाहता था हमलावर, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क, (PNL) : महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला किया। हालांकि, हमलावर निहंग को उसी समय दबोच लिया। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर निहंग जसपाल सिंह सुखबीर की छाती पर हमला कर हत्या करने की कोशिश में था।

आरोपी निहंग ने सुखबीर बादल के सामने आते ही अपनी कृपाण निकालकर उनकी छाती की तरफ वार किया, लेकिन सुखबीर बादल ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिसकी वजह से कृपाण छाती तक नहीं पहुंची और बाजू में घाव हो गया। सुखबीर के हाथ पर कृपाण से करीब 5 सेंटीमीटर का कट लगा। डॉक्टरों को 8 से 9 टांके लगाने पड़े। सर्जरी के बाद उन्हें नांदेड़ अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

हमलावर निहंग दूसरा वार करता, तब तक महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने अपना हाथ आगे किया। जिससे उन्हें भी चोट लगी लेकिन हमलावर को काबू कर लिया गया। नांदेड़ के एसपी निलाभ रोहन ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभी तक की पूछताछ में उसने कहा कि वह पंजाब में नशे को लेकर गुस्से में था। इसीलिए उसने सुखबीर बादल पर हमला किया।

वहीं, इस मामले में गुरुद्वारा प्रबंधन के बाबा जग्गा सिंह ने कहा कि आरोपी जसपाल सिंह 2 साल से गुरुद्वारे में सेवा कर रहा है। वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी निहंग कानून की पढ़ाई कर चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!