Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में नशा तस्करी के मुख्य हॉटस्पॉट इलाके में खुद पहुंची CP धनप्रीत कौर, मची अफरा-तफरी

जालंधर, (PNL) : शहर में नशा तस्करी के मुख्य हॉटस्पॉट गांव लखनपाल में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर आज लाव लश्कर के साथ अचानक पहुंच गई। उनके साथ डीसीपी इनवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों समेत कई अधिकारी मौजूद थे। गांव लखनपाल जमशेर के पास जंडियाला के पास स्थित है और नशे का मुख्य हॉटस्पॉट है। CP धनप्रीत कौर जैसे ही वहां पहुंची तो मौके पर गांव के लोग भी आ गए।

लोगों ने गांव में चल रहे नशा तस्करी के धंधे को लेकर पुलिस कमिश्नर से बातचीत की और उन्हें हर तरह का सहयोग देने की आश्वासन दिया। लोगों ने ये भी कहा कि जब से पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी है, तब से गांव में नशा बिकना बंद हो गया है।

लोगों ने कहा कि जब भी कोई तस्कर गांव में नशा बेचेगा तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करेंगे। साथ ही उन्होंने सीपी धनप्रीत का गांव आने पर धन्यवाद भी किया और कहा कि वह पहली कमिश्नर हैं, जो उनके गांव पहुंची है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!