Monday , August 31 2026
Breaking News

जम्मू-कश्मीर में सैंकड़ों आतंकी हमले हुए, लेकिन टूरिस्ट कभी टारगेट नहीं रहे…घाटी हुई खाली-बुकिंग्स कैंसिल, कश्मीरी बोले-टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे

पहलगाम, (PNL) : कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे हैरान करने वाली है। जम्मू-कश्मीर में सैकड़ों आतंकी हमले हुए, लेकिन टूरिस्ट कभी टारगेट नहीं रहे। इसकी वजह थी कि कश्मीर घूमने आने वालों से ही कश्मीरियों के घर चलते हैं। और आतंकी भी ये बात जानते हैं।

कल के हमले के बाद डर के माहौल में टूरिस्ट अब कश्मीर छोड़ रहे हैं। बुकिंग कैंसिल करवा रहे हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग यही सोच रहे हैं कि मुश्किल से पटरी पर आ रहा उनका कारोबार इस झटके से कैसे उबरेगा। हालांकि उनका कहना कि हमें पता था ऐसी घटना के बाद ये होगा। आतंकियों की हरकत से हमें भी शर्मिंदगी हो रही है।

कश्मीर की इकोनॉमी टूरिज्म पर ही टिकी है। इससे सबसे ज्यादा फायदा लोकल कश्मीरियों को होता है। जम्मू में टैक्सी हायर करने से लेकर रास्ते के रेस्टोरेंट तक, पंपोर में केसर की दुकानों से लेकर पुलवामा में कश्मीरी विलो बैट की दुकानों तक, पहलगाम, गुलमर्ग के आलीशान होटलों से लेकर डल लेक की खूबसूरत हाउस बोट तक सारा बिजनेस कश्मीरी मुसलमानों का ही है।

कश्मीर में आतंकवाद भड़काने वाले पाकिस्तान की एजेंसियां आतंकी गुटों के जरिए कभी आम कश्मीरियों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा नहीं करते थे। कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद कश्मीर में कोई बड़ी आतंकी घटना न होने से टूरिज्म के लिए अच्छा माहौल बन गया था।

कश्मीर आने वाले टूरिस्ट की संख्या ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी थी। इसका सबसे ज्यादा फायदा कश्मीरी दुकानदारों और कारोबारियों को हो रहा था। आम कश्मीरी इस बदलाव से खुश थे। पहलगाम के हमले ने इस पूरी कोशिश को खत्म कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!