Wednesday , November 18 2026
Breaking News

अमृतसर में अब निजी गाड़ियों पर नहीं लगेंगी फ्लैशर लाइटें, हूटर और सायरन बजाने पर भी रोक : DCP संधू

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमृतसर में अब निजी वाहनों पर लाल, नीली और मल्टीकलर फ्लैशर लाइट लगाने तथा हूटर और सायरन बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस-कम-एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रविंदरपाल सिंह संधू ने मंगलवार देर रात भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत ये आदेश जारी किए। यह प्रतिबंध कमिश्नरेट अमृतसर के पूरे अधिकार क्षेत्र में लागू रहेगा।

निजी वाहनों पर इमरजेंसी स्टाइल लाइट लगाने पर रोक

आदेशों के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति अपने निजी या गैर-आपातकालीन वाहन पर लाल, नीली या मल्टीकलर इमरजेंसी स्टाइल फ्लैशर और स्ट्रोब लाइट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसके अलावा निजी वाहनों में हूटर और सायरन बजाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

प्रशासन के संज्ञान में आया था कि शहर में कुछ निजी और गैर-अधिकृत वाहनों पर इस तरह की लाइटें और हूटर लगाए जा रहे हैं। ऐसे वाहन कई बार खुद को आपातकालीन सेवाओं से जुड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं, जिससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

आम लोगों की सुरक्षा को हो सकता है खतरा

प्रशासन के अनुसार, अनधिकृत वाहनों पर इमरजेंसी लाइट और सायरन के इस्तेमाल से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके अलावा, वास्तविक आपातकालीन सेवाओं और सामान्य वाहनों के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। इससे आम लोगों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो सकता है।

फ्लैशिंग LED बार और तेज रोशनी वाली लाइटों पर भी प्रतिबंध

निजी वाहनों के साथ नियमित सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के वाहन भी इन विशेष लाइटों और हूटर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बाजार से लगवाई जाने वाली फैंसी और तेज रोशनी वाली फ्लैशिंग LED बार पर भी रोक रहेगी।

पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को छूट

हालांकि, इस प्रतिबंध से अधिकृत आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया है। पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहन निर्धारित नियमों के तहत इन लाइटों और सायरन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके अलावा सरकारी ड्यूटी के दौरान उच्च अधिकारियों और VVIPs को ले जाने के लिए निर्धारित वाहनों को भी इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगे आदेश

पुलिस प्रशासन की ओर से जारी ये आदेश 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगे। इस दौरान प्रतिबंधित लाइटों, हूटर और सायरन का अनधिकृत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना : ठग बाबा ने 10 मिनट में गहनों की दुकान लूटी, आशीर्वाद का नाटक करके मौके से हो गया फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक ठग ने महज 10 मिनट में एक आभूषण दुकान …

पठानकोट में XUV लूट की घटना के 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगे, कार कठूनंगल टोल प्लाजा पर देखी गई, आईजी ने कहा – जल्द ही खुलासा करेंगे

पठानकोट , (PNL)  : पठानकोट के मलिकपुर में बंदूक की नोक पर XUV-500 वाहन लूटे जाने …

बड़ी खबर : भारत ने बनाई बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन, 20 नवंबर को राष्ट्र को होगी समर्पित

न्यूज डेस्क, (PNL) : बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए भारत ने बड़ी …

CM भगवंत मान की ‘नो कैश, नो फरमाइश’ पॉलिसी… पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के …

श्री हरमंदिर साहिब के बाहर हंगामा, निहंगों द्वारा एक-दूसरे को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के आसपास श्रद्धालुओं को जबरन कमरे मुहैया …

अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की कस्टोडियल पैरोल, डिब्रूगढ़ जेल से लाया जाएगा अमृतसर

न्यूज डेस्क, (PNL) : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल …

एक झटके में करोड़पति बना मोहाली का ड्राइवर, जीती 12 करोड़ की लॉटरी… मिलेंगे सिर्फ 8.40 करोड़

मोहाली , (PNL) : मोहाली के एक टिपर चालक ने 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती …

MS Dhoni का IPL से संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स ने दी अब खास जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स , (PNL) : चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल …

पंजाब पुलिस के पूर्व DSP सुरिंदर धोगरी और जालंधर नार्थ से भाजपा नेता प्रशांत गंभीर AAP में शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां …

नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुलाकात, भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी नेतृत्व का किया धन्यवाद

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ओर से जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के घोषित …

फिलीपींस के 100 साल पुराने गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने मत्था टेका, रखी गई पुनर्निमाण की आधारशिला

देश विदेश , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वह …

लुधियाना बस स्टैंड की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई, 8 दमकल वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

लुधियाना , (PNL) : सोमवार देर रात लुधियाना बस स्टैंड स्थित एक सरकारी बस मरम्मत कार्यशाला …

UP से पंजाब तक विधानसभा चुनाव की तैयारी… कांग्रेस ने 5 राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन

न्यूज डेस्क, (PNL) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनावों के …

Punjab में अगले 3-4 दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना, घने कोहरे की चेतावनी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : आज पंजाब के चार जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। …

मुख्यमंत्री मान ने कांस्टेबल विनोद कुमार के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की

गुरदासपुर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!