Wednesday , October 21 2026
Breaking News

जालंधर : न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पेजों पर फेक खबरें चलाने वालों पर होगा केस दर्ज, पुलिस कमिश्ननर और डीसी ने मीटिंग में लिया फैसला, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने आज जिले भर में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एकीकृत कमांड एव कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में एक उच्च स्तरीय बैठक की।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा.अग्रवाल ने पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की ओर से निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एकीकृत कमान एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से जिले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। नागरिक किसी भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि या अन्य मुद्दों की रिपोर्ट करने के लिए कंट्रोल रूम 0181-2224417 पर संपर्क कर सकते है।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से सतर्क रहने और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल, विशेष रूप से सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जारी ब्लैकआउट दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और अपने घरों के अंदर ही रहना चाहिए।

फेक खबरें चलाने वालों पर होगा केस दर्ज

गलत सूचना फैलाने के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रख रहा है और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निवासियों से घबराहट में खरीदारी करने से बचने की अपील की और अधिकारियों को जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने आश्वासन दिया कि शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से तैनात है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी आपात स्थिति की सूचना देने के लिए 112 नंबर पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता के सहयोग की भी अपील की। सिविल प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास पंजाब सरकार की स्थिति को सक्रियता से संभालने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते है जिससे जनहित की रक्षा करते कानून व्यवस्था भी बरकरार रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!