नई दिल्ली, (PNL) : भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा युद्ध खत्म हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गई हैं। इसके लिए दोनों देश बधाई के पात्र हैं। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने भी प्रैस वार्ता करके युद्ध रुकने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर पर साइन किए हैं।