Sunday , July 26 2026
Breaking News

पंजाब BJP के नए प्रधान केवल ढिल्लों का खुलकर विरोध शुरू, जगमोहन राजू ने जनरल सेक्रेटरी का पद छोड़ा, कैप्टन अमरिंदर भी विरोध कर चुके

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब भाजपा के नए प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और रिटायर्ड IAS अफसर जगमोहन राजू ने जनरल सेक्रेटरी पद छोड़ दिया है। इससे पहले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी ढिल्लों की नियुक्ति पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

जगमोहन राजू के पद छोड़ने को पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि ये भी प्रधान की रेस में थे। हालांकि राजू ने नाराजगी को लेकर अभी तक कोई खुलकर बयान नहीं दिया था। लेकिन कैप्टन खुलकर बयान दे चुके हैं।

उन्होंने कहा था- सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा को हटाने की जरूरत नहीं थी। दोनों अच्छे ढंग से काम कर रहे थे। BJP में फैसला ऊपर से आता है, कांग्रेस में राय ली जाती थी। कैप्टन बीते कल (6 जून) को गृहमंत्री अमित शाह से भी मिल चुके हैं।

राजू ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पिछले 4 सालों में उन्हें भाजपा में पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी के तौर पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह समय उनके राजनीतिक जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और सीख देने वाले दौरों में से एक रहा।

बता दें कि रिटायर्ड IAS अफसर जगमोहन राजू ने अपने एक लेटर से चर्चा में आए थे। उन्होंने लिखा था- पंजाब में हर सिख दंपती को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए। इसके बदले पंजाब सरकार को उन्हें 30 से 40 हजार का इनाम देना चाहिए। यह लेटर राजू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजा था। उन्होंने सिखों की घटती आबादी पर चिंता जताते हुए AAP सरकार से आर्थिक प्रोत्साहन योजना लागू करने की मांग की थी। राजू ने कहा था कि पंजाब में भी आंध्र प्रदेश वाला 4 बच्चों का मॉडल लागू किया जाना चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच …

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

न्यूज डेस्क, (PNL) : ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक …

जगराओं में नकाबपोश चोरों ने बाइक चुराई:25 सेकेंड में खोला लॉक, मालिक घर से निकले तो गायब मिली; CCTV में कैद घटना

लुधियाना , (PNL) : जगराओं में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। दो नकाबपोश चोरों …

जकार्ता में छिपा गैंगस्टर जॉबन बिल्ला पंजाब पुलिस के शिकंजे में, ‘ऑपरेशन नोमैड हंट’ के तहत भारत लाया गया

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!