Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में रॉयल पैलेस के अंदर और बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच, कार को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने तलवारें मारकर तोड़ा, देखें CCTV

जालंधर, (PNL) : मॉडल हाउस के पास रॉयल पैलेस में देर शाम हथियारों से लैस होकर आए कुछ युवकों पैलेस और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें करीब 8 से 9 लोग हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना में पैलेस मालिक का काफी नुकसान हुआ है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इसी पैलेस में पहली भी एक बार तोड़फोड़ हुई है।

सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि उक्त वारदात करने आए आरोपी मुंह ढके हुए थे। आरोपी वारदात के बाद भार्गव कैंप की ओर फरार हो गए थे। सीसीटीवी में कैद घटना के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मॉडल हाउस के रहने वाले आशु ने बताया कि वह रॉयल पैलेस के मालिक हैं। शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर 8 युवक आए और आते ही हमला शुरू कर दिया। सभी ने पैलेस में घुसकर पहले तोड़फोड़ की और फिर बाहर खड़ी गाड़ी तो निशाना बनाया। पैलेस में मौजूद स्टाफ ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि किसी भी कर्मचारी को घटना में कोई चोट नहीं आई। नहीं तो आरोपी मारने की नियत से आए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!