Tuesday , September 8 2026
Breaking News

कनाडा में आतंकी अर्श डल्ला को मिली जमानत, कोर्ट ने इतने लाख रुपए डिपॉजिट लेकर छोड़ा, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को कनाडा कोर्ट ने जमानत दे दी है। हॉल्टन में हुई शूटआउट मामले में आतंकी अर्श डल्ला को गिरफ्तार किया गया था। अर्श डल्ला की जमानत के लिए 30,000 कनाडाई डॉलर (18 लाख 11 हजार रुपए) की जमानत राशि जमा कराई गई है।

बता दें कि अर्श डल्ला के खिलाफ भारत में 70 से ज्यादा FRI दर्ज हैं। भारत ने आतंकी घोषित कर चुका है। मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी 2025 को होगी। अर्श डल्ला को 28 अक्टूबर को कनाडा में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भारत सरकार द्वारा भी डल्ला के समर्पण को लेकर बातचीत की कोशिश चल रही थी। मगर भारत कुछ करता, इससे पहले ही डल्ला को कनाडा में जमानत मिल गई।

कनाडा के सरी में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का आतंकी संगठन को चला रहे अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को 28 अक्टूबर को कनाडा के मिल्टन शहर में एक शूटआउट के दौरान गोली लगी थी। ये गोली उसके हाथ में लगी थी। घटना में उसका साथी गुरजंट सिंह भी जख्मी हुए है। कनाडा में उसके खिलाफ 11 चार्ज फ्रेम किए गए थे।

29 अक्टूबर को स्थानीय पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि उन्होंने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की। लेकिन फिर चर्चा शुरू हो गई कि उक्त आरोपी कोई और नहीं बल्कि अर्श डल्ला और उसका साथी है। कनाडा और भारत के बीच डिप्लोमैटिक बातचीत बंद थी। ऐसे में दोनों देशों के बीच सूचनाएं साझा नहीं की गईं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!