Friday , September 11 2026
Breaking News

48 घंटे से घने कोहरे की चपेट में पंजाब, कई फ्लाइटें रद्द, सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित

चंडीगढ़, (PNL) : इस बार सर्दी का मौसम रोज नए ढंग दिखा रहा है। कहीं कड़ाके की ठंड और कहीं तेज धूप। एक ओर शिमला में शनिवार को जनवरी में अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ा तो पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में जबरदस्त कोहरे की चपेट में रहा। इस कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली समेत दस प्रमुख हवाई अड्डों पर कई फ्लाइटें रद्द की गईं।

इसके अलावा चंडीगढ़, अंबाला, लुधियाना और अमृतसर से चलने वाली ट्रेनें कई घंटे लेट रहीं। हालांकि, चंडीगढ़ में दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि पंजाब पिछले 48 घंटे से घनी धुंध की चपेट में है। शनिवार को दूसरे दिन भी दृश्यता शून्य रही। धुंध व कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गाय है। हवाई, सड़क व रेल यातायात भी प्रभावित है। अमृतसर एयरपोर्ट पर शनिवार को भी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। बैंकाक से आई फ्लाइट को लखनऊ व मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

अमृतसर से सचखंड एक्सप्रेस सवा 12 घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे और जम्मू-जोधपुर ट्रेन चार घंटे देरी से चली। गहरी धुंध में छह से अधिक हादसे भी हुए, जिसमें तीन किसान महिलाओं से सहित चार लोगों की मौत हो गई। लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। वहीं दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्य भी घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली, श्रीनगर, पठानकोट, चंडीगढ़ सहित 10 प्रमुख हवाई अड्डों पर भी कई उड़ानें प्रभावित हुईं। शनिवार को राज्य में सुबह 11 बजे तक घनी धुंध पड़ी।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!