Thursday , July 30 2026
Breaking News

Fact Check : क्या धरती पर आ गए एलियन? UFO क्रैश का वीडियो वायरल, जानिए सच्चाई

नई दिल्ली, (PNL) : सोशल मीडिया पर इन दिनों एलियन और UFO काफी चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नए साल में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया कि नए साल की शुरुआत में UFO धरती पर क्रैश हो गया है। आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

क्या है यूजर्स का दावा?

सोशल मीडिया पर एक UFO क्रैश का वीडियो तमाम एक्स और यूट्यूब हैंडल पर शेयर किया जा रहा है। Patel King नाम के यूट्यूब चैनल पर आज एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें कुछ लोग UFO की जांच करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लिखा है 2025 में ही गिरा एलियन का यान, पता नहीं क्या-क्या होगा?

वहीं एक इंस्टाग्राम यूजर fit___ankita___offical ने भी उसी वीडियो को शेयर किया। जिसमें जमीन पर एक बड़ी की उड़नतस्तरी रखी दिख रही है। जिसके पास जाकर दो लोग उसकी जांच कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा लिखा- ये क्या है?

क्या मिला पड़ताल में?

जब सजग की टीम ने वायरल वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि सोशल मीडिया पर UFO क्रैश का वीडियो AI से बनाया गया है। सजग की टीम ने वायरल वीडियो के की फ्रेम निकालकर उसे रिवर्स इमेज के जरिए चेक किया। जिसके बाद कई अन्य सोशल मीडिया के पोस्ट मिले।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा UFO क्रैश का वीडियो रियल नहीं है। सजग की पड़ताल में वायरल वीडियो AI से बनाया हुआ मिला, इसको गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!