Friday , September 11 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का बरी होना सत्य और न्याय की बड़ी जीत : आम आदमी पार्टी

जालंधर, (PNL) : शहीद उधम सिंह नगर स्थित अपने कार्यालय में जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अदालत द्वारा श्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले के मामले से बरी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य और न्याय की ऐतिहासिक जीत बताया।

नितिन कोहली ने कहा कि राजनीतिक साजिशों और दबाव के बावजूद सच्चाई सामने आई है, जो यह दर्शाता है कि ईमानदार और जनहितैषी राजनीति को झुकाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला केवल दो नेताओं की जीत नहीं बल्कि उस हर नागरिक की जीत है जो सत्य और न्याय में विश्वास रखता है।

इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबा परगट नाथ जी को बाल्मीकि समाज बोर्ड पंजाब का चेयरमैन नियुक्त होने पर नितिन कोहली द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा परगट नाथ जी की नियुक्ति से बाल्मीकि समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा और सामाजिक न्याय की दिशा में और प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर विनीत धीर (मेयर), राजविंदर कौर (हलका कैंट इंचार्ज), मंगल सिंह (चेयरमैन), पवन टीनू (हलका इंचार्ज आदमपुर), बरे सुलेमान (चेयरमैन), आत्म प्रकाश (सदस्य), काकू अलावलिया (चेयरमैन), रमनीक रंधावा (चेयरमैन), मलकीत सिंह (डिप्टी मेयर), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (हलका इंचार्ज फिलौर), नरेश शर्मा, लगनदीप, निखिल अरोड़ा, पवन कुमार हंस, लव रॉबिन, जसविंदर बिल्ला, अमनदीप संधल, अजय शर्मा और जसप्रीत रिप्पी सहित अन्य पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!