Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, मुलाजिम की पगड़ी पर लगी गोली, बाल-बाल बचा, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ तरनतारन में पट्टी के गांव परिंगड़ी के पास हुई। बताया जा रहा है कि 2 बदमाश लूटपाट कर भाग रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। भागते हुए बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

इस घटना में एक पुलिसकर्मी की जान बाल-बाल बच गई। क्योंकि बदमाशों की फायरिंग में एक गोली पुलिसकर्मी की पगड़ी के ऊपर से निकल गई और उसकी पगड़ी गिर गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ है। आरोपी की पहचान अंग्रेज सिंह के तौर पर हुई है। उसके पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है और इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बदमाश की हालत गंभीर बनी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!