Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में वरदान बनी ‘आम आदमी क्लीनिक’, लोगों को मिल रहा भरपूर फायदा

चंडीगढ़, (29 नवंबर) पंजाब के निवासियों को आसानी से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें. राज्य में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिले. यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार तत्परता से कार्य कर रही है. आमजन तक लाभकारी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मान सरकार पंजाब में 870 से अधिक आम आदमी क्लीनिक का संचालन कर रही है. राज्य में ‘आम आदमी क्लीनिक’ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है.

बीमारी की जांच के साथ मिल रही दवाई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पूरे पंजाब में हर नागरिक को उसके घर से 3-4 किलोमीटर के दायरे में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले.

‘आम आदमी क्लीनिक ने पंजाब में शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सीमाओं को मिटा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में तकरीबन दो करोड़ लोग इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं. बीते 2 साल में ‘आम आदमी क्लीनिकों’ के सफल संचालन से राज्य में लोगों पर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आर्थिक दबाव कम हुआ है. आंकड़े बताते हैं कि राज्य की एक ‘आम आदमी क्लीनिक में रोजाना औसतन 60-70 मरीज इलाज करवाने आ रहे हैं, इनमें बड़ी संख्या में महिला मरीज शामिल हैं.

स्वास्थ्य क्षेत्र में आया बड़ा बदलाव

पूरे पंजाब में 300 से अधिक ‘आम आदमी क्लीनिक शहरी क्षेत्र में जबकि 500 से अधिक ‘आम आदमी क्लीनिक ग्रामीण क्षेत्र में खोले गए हैं. इन क्लीनिकों के सफल संचालन से अब पंजाब के सार्वजनिक सरकारी अस्पतालों पर रुटीन मरीजों का दबाव बेहद कम हो गया है.

पंजाब में ‘आम आदमी क्लीनिक पर 84 तरह की निःशुल्क दवाइयां और 40 से अधिक तरह के डायग्नोस्टिक टेस्ट की सुविधा मिल रही है. इससे पंजाब के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से बीमारियों की जांच हो रही है. साथ ही डॉक्टरों द्वारा परामर्श और बिना किसी शुल्क के जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं. प्रत्येक आम आदमी क्लिनिक में एक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, क्लिनिक सहायक और हेल्पर /स्वीपर तैनात हैं, जो बिना किसी शुल्क के बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवा रहे हैं.

कई देशों से मिली ‘आम आदमी क्लीनिक को सराहना

बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा के लिए मशहूर पंजाब सरकार के ‘आम आदमी क्लीनिक मॉडल की सराहना देश-विदेश में हो रहे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सम्मेलनों में हो रही है. बीते वर्ष केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित ‘ग्लोबल हेल्थ सप्लाई समिट में पंजाब सरकार की आम आदमी क्लीनिक की

सराहना की गई। साथ ही विश्वभर के 40 देशों ने इस मॉडल को अपनाने की इच्छा जाहिर की. पूरे पंजाब में ‘आम आदमी क्लीनिक की व्यापक पहुंच और गुणवत्तापूर्ण इलाज सेवा ने इतिहास रच दिया है. पंजाब के लोगों का आम आदमी क्लीनिक के प्रति विश्वास, इलाज और दवाई के प्रति संतुष्टि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि का प्रतीक है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

मोहाली में गैंगस्टरों का मददगार गिरफ्तार:टारगेट की देता था लोकेशन, रंगदारी मांगने से पहले होती थी रेकी; मोबाइल खंगाल रही पुलिस

मोहाली , (PNL) : मोहाली में रंगदारी और फायरिंग के मामलों की जांच के दौरान पुलिस …

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, पुलिस-बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी …

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या:सिर में शूट किया, बेड पर शव मिला; नाबालिग बेटा हिरासत में, पुलिस बोली- बयान बदल रहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी …

2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, ‘मुझे कुछ नहीं मिला, पंजाब पर कभी राय नहीं ली’

पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …

पंजाब में ED रेड के बाद सियासी बवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिल्डिंग पर पथराव; CRPF ने रोका, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 2 दिन से चल रही ED की रेड से आम …

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …

मजीठिया से पूछताछ करने वाले पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ की पार्टी में हुए शामिल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह पंजाब के खडूर साहिब …

बड़ी खबर : पंजाब के मुलाजिमों का DA 8% बढ़ाया गया, हाईकोर्ट द्वारा चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के बाद लिया फैसला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के अगले …

पंजाब के IAS अधिकारी के घर ED की रेड:24 घंटे से मोहाली में टीमें, GMADA बिल्डिंग के हिस्से सील; ₹100 करोड़ हेरफेर का मामला

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में GMADA के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और पंजाब के वरिष्ठ IAS …

माझा में AAP को मजबूती, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा पार्टी में हुए शामिल

तरनतारन, (PNL): पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी को माझा क्षेत्र में उस समय …

मोहाली में किराना स्टोर से कैश चोरी:चेहरे ढककर पहुंचे चोर, बोरियों में बिस्कुट-घी और चॉकलेट भरकर ले गए; CCTV में कैद वारदात

मोहाली , (PNL) : मोहाली के डेराबस्सी स्थित अमरदीप कॉलोनी में चोरों ने एक किराना स्टोर …

पंजाब के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट होगी बंद, नाराज पेट्रोल डीलर्स ने केंद्र को चिट्‌ठी भेजी, पढ़ें

चंडीगढ़. पंजाब में पेट्रोल पंप जल्द ही फोन पे, गूगल पे और पेटीएम जैसे UPI …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!