Friday , October 2 2026
Breaking News

गुरदासपुर से शुरू हुए शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत

श्री आनंदपुर साहिब, (PNL) : हिंद दी चादर, धर्म के रक्षक नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 20 नवंबर को गुरदासपुर के गुरुद्वारा तप अस्थान संत बाबा हरी सिंह जी से पूरे खालसाई जाहो-जलाल के साथ शुरू हुए विशाल नगर कीर्तन की आज श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर समाप्ति हुई। श्री आनंदपुर साहिब में इस नगर कीर्तन के पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।

फूलों से सजी सुंदर पालकी साहिब में सुशोभित जुगो-जुग अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों तथा निशान साहिब की अगुवाई में सजाए गए इस नगर कीर्तन का खालसे की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में पहुंचने पर रूपनगर जिला प्रशासन और संगत की ओर से भी भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे साहिबान और पांच निशानची साहिबान को सिरोपा भेंट किए गए।

नगर कीर्तन के तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के स्वरूप को पूर्ण सम्मान के साथ गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में सुशोभित किया।

गुरदासपुर से श्री आनंदपुर साहिब आने वाले इस नगर कीर्तन में संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालियां समेत अन्य जत्थेबंदियों और संस्थाओं द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा संगत के पूर्ण सहयोग से 20 नवंबर को गुरदासपुर से शुरू हुआ यह महान नगर कीर्तन बाबा बकाला, श्री अमृतसर साहिब, तरनतारन, श्री खडूर साहिब, कपूरथला, जालंधर, फगवाड़ा, बंगा, नवांशहर, टिब्बी साहिब रोपड़, नूरपुर बेदी होते हुए श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त हुआ।

मिसल श्री हरिकृष्ण साहिब गतका अखाड़ा अमृतसर के युवाओं ने उस्ताद सुखमिंदर सिंह की देखरेख में गतके के शानदार जौहर दिखाए।

यह भी उल्लेखनीय है कि यह नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब में 22 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे पहुंचना था, लेकिन रास्ते में पड़ने वाले गांवों-शहरों की संगतों द्वारा स्वागत के  प्रबंधों के कारण यह नगर कीर्तन 12 घंटे की देरी से पहुंचा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!