Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:भाई बोला- गले पर चोट और कसने के निशान मिले; डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में वीरवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान (29 साल) नीतू के रूप में हुई है, जिसने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि नीतू ने अवतार नगर के ही रहने वाले मनी नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों इसी इलाके में रह रहे थे, लेकिन अचानक उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार, इस घटना की जानकारी उन्हें पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दी।

नीतू की फोटो।

नीतू की फोटो।

घटना के वक्त स्थिति बेहद नाजुक थी। नीतू की हालत बिगड़ते देख पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

ससुराल वाले मौके से फरार

मायके पक्ष का आरोप है कि मौत सामान्य नहीं लग रही है। मौके से ससुराल वाले भी फरार है। अस्पताल में मौजूद नीतू के भाई और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि मृतका के गले पर चोट और कसने के कुछ गहरे निशान मिले हैं, जिससे संदेह है कि मौत स्वाभाविक नहीं है।

मौके पर मौजूद पुलिस।

मौके पर मौजूद पुलिस।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। वहीं, अस्पताल में मौजूद मृतका की सास ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका बेटा मनी शहर में ही कहीं है, लेकिन घटना के बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बयानों के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है की जाएगी। दूसरी ओर, अपनी बेटी को खो चुका मृतका नीतू का परिवार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!