Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पंजाब के पांच जिलों में बाढ़ जैसे हालात, घर छोड़ने पर मजबूर हुए लोग, 14 से 16 अगस्त तक भारी वर्षा का येलो अलर्ट हुआ जारी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब के पांच जिलों में इस समय बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। होशियारपुर में स्थित पौंग डैम से 57,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ब्यास दरिया खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। सतलुज दरिया में भी जलस्तर बढ़ गया है। पांच जिलों गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर व फिरोजपुर में बाढ़ जैसी स्थिति है। लोग घर से सामान समेट कर पलायन करने लगे हैं। मौसम विभाग ने 14 से 16 अगस्त तक भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी वर्षा हुई। तीन स्थानों पर बादल फटने से आठ पुल बह गए।

1650 फीट तक पहुंचा पानी

पौंग डैम में बुधवार सुबह 11 बजे जलस्तर 1,650 फीट तक पहुंच गया। इसके बाद पानी ब्यास दरिया में छोड़ा गया। कपूरथला के गांव भैणी कादर और महिवाल में धुस्सी बांध टूटने से 16 गांवों में ब्यास दरिया का पानी भर गया है। लगातार बढ़ रहे पानी से हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है।

कई गांवों में तीन से चार फीट तक पानी है। डीसी अमित कुमार पंचाल ने बताया कि दरिया में 1.10 लाख क्यूसेक पानी बह रहा है। सुल्तानपुर लोधी और ढिलवां क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन सतर्क है और 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गुरदासपुर जिले के श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के तीन गांव फत्ता, गंधूवाल व तलवाड़ा पानी से घिर गए हैं।

200 एकड़ धान की फसल डूब गई है। पानी घरों तक पहुंच गया है। लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। गांव फत्ता के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

ग्रंथी गुरमीत सिंह, धर्मिंद्र सिंह, हरजीत सिंह और निशान सिंह ने बताया कि ब्यास में पानी बढ़ रहा है। बाढ़ का खतरा देख लोग दूसरी जगह जा रहे हैं।अमृतसर जिले में भी ब्यास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई गांवों में पानी भर गया है। वहीं हरिके हेड से छोड़े गए पानी के कारण सतलुज का जलस्तर बढ़ गया है। जीरा के छह गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!