Tuesday , September 29 2026
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब हाई अलर्ट पर, सुरक्षा में बढ़ोतरी, राज्यभर में फ्लैग मार्च, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के आदेशानुसार, आगामी स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस ने राज्यभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और सभी फील्ड यूनिटों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमों ने राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों के संवेदनशील इलाकों में एक साथ फ्लैग मार्च किया, जिसके बाद सभी संवेदनशील स्थानों पर घेराबंदी और तलाशी मुहिम चलाई गई।

स्पेशल डीजीपी (क़ानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि सीपी/एसएसपी की अगुवाई में पुलिस टीमों ने अपने-अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आम लोगों में विश्वास बढ़ाना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तैयार करना था।

स्पेशल डीजीपी ने आगे बताया कि सीपी/एसएसपी को एसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में राज्यभर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों—जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाज़ार, शॉपिंग मॉल, सार्वजनिक पार्क आदि—में विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान (सी ए एस ओ) चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “हमने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्रवाई के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेते समय उनके साथ मित्रतापूर्ण और विनम्र व्यवहार करें।”

इस तलाशी अभियान को सफल बनाने के लिए 1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली लगभग 250 पुलिस टीमों को तैनात किया गया, जिन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित की।

इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी घेराबंदी और तलाशी मुहिम को 165वें दिन भी जारी रखते हुए 374 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 53 एफआईआर दर्ज कर 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 165 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 25,719 हो गई है।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.4 किलोग्राम हेरोइन और 42,800 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि 73 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की और दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 406 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी)—लागू की है और ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज पंजाब पुलिस ने 61 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!