Tuesday , September 8 2026
Breaking News

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट चलाने वाले पंजाब निवासी कवंलप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से देश में दाखिल हुआ यह शख्स पिज्जा डिलीवरी के बहाने कोकीन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों का नेटवर्क चला रहा था।कैलिफोर्निया पुलिस और एफबीआई की संयुक्त कार्यवाही में उसके ठिकाने से 40 किलो कोकीन, कई पिस्तौलें और भारी मात्रा में डॉलर कैश बरामद हुआ है। आरोपी कवंलप्रीत को अब उम्रकैद तक की सजा और भारी-भरकम आर्थिक जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

कोकीन के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश जांच अधिकारियों के अनुसार, कवंलप्रीत (50) लंबे समय से गुप्त रूप से एक बड़ा ड्रग सिंडिकेट चला रहा था। वह अपने रेस्तरां नेटवर्क का फायदा उठाकर स्थानीय लोगों को मेथ और कोकीन जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ सप्लाई करता था। देखते ही देखते उसने एक विशाल सप्लाई चेन तैयार कर ली थी, जिससे वह भारी मुनाफा कमा रहा था।

पुलिस की रेड में बरामद हुए हथियार, ड्रग्स और कैश पुलिस को जब इस अवैध कारोबार के बारे में गुप्त सूचना मिली तो अधिकारियों ने आरोपी के घर और ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस को मौके से 40 किलो शुद्ध कोकीन, कई अवैध पिस्तौलें और भारी मात्रा में डॉलर कैश बरामद हुआ। हथियारों की बरामदगी से यह भी स्पष्ट हो गया कि वह सिर्फ ड्रग तस्करी ही नहीं, बल्कि एक हिंसक आपराधिक गिरोह भी संचालित कर रहा था।

गैर-कानूनी तरीके से रह रहा था पुलिस जांच में इस बात की भी पुष्टि हुई है कि आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के गैर-कानूनी तरीके से रह रहा था। वह पहचान बदलकर और अपने अवैध धंधे को पिज्जा बिजनेस के पीछे छुपाकर सालों से कानून की आंखों में धूल झोंकता आ रहा था।

उम्रकैद की सजा और भारी जुर्माना लग सकता है नशीले पदार्थों की इतनी बड़ी खेप, अवैध हथियार और गैर-कानूनी तरीके से रहने के गंभीर आरोपों के तहत पुलिस ने उस पर कड़े कानून लागू किए हैं। कानूनी जानकारों का मानना है कि इन संगीन अपराधों के लिए उसे उम्रकैद की सजा मिलना लगभग तय है। इसके साथ ही, अदालत उस पर भारी आर्थिक जुर्माना भी लगा सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

पंजाब में सामूहिक छुट्टी पर गए सरकारी कर्मचारी, हड़ताल को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने मुलाजिमों को दी अंतिम चेतावनी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!