Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब की विधायक पर चंडीगढ़ की अदालत में चलेगा केस, चार फरवरी को सुनाई, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान व तीन अन्य नेताओं की मुश्किलें बढ़ गईं है। उन पर अब पुलिस से झड़प व सरकारी कामकाज में रुकावट डालने का मुकद्मा चंडीगढ़ की अदालत में चलेगा। अन्य नेताओं में पार्टी के चंडीगढ़ इकाई के सह प्रभारी डॉ. सन्नी आहलुवालिया, राजविंदर कौर व अर्शदीप सिंह शामिल है। इन पर आईपीसी की धारा 188, 323, 332 व 353 के तहत केस चलेगा। इन पर आरोप तय करने की प्रक्रिया हो चुकी है। यह मामला सेक्टर-39 थाना में दर्ज हुआ था। इस मामले की अगली सुनवाई अब चार फरवरी तय है।

यह मामला चार साल पुराना है। 4 अगस्त 2021 को पार्टी के AAP के नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा दफ्तर को घेरने की कोशिश की हुई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया था। पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और आगे से जाने से रोकने की कोशिश की है। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई है। इसमें कई पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। फिर सभी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!