Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर : ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रतिष्ठित सम्मान

जालंधर, (PNL) : पंजाब एवं भारत के चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि ऑर्थोनोवा जॉइंट एंड ट्रॉमा हॉस्पिटल, जालंधर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. हरप्रीत सिंह को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की संसद के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें ऑर्थोपेडिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जरी (Orthopaedic Joint Replacement & Spine Surgery) के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, चिकित्सा उत्कृष्टता (Care of Excellence), रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधा प्रदान करने तथा चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस गरिमामय समारोह में ब्रिटिश संसद के सदस्य, विभिन्न देशों के चिकित्सा विशेषज्ञ, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत डॉ. हरप्रीत सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल की पूरी टीम, उनके सहयोगियों, मरीजों तथा भारत के चिकित्सा समुदाय का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और मानव सेवा के अपने संकल्प को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा।

ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने डॉ. हरप्रीत सिंह को इस ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल अस्पताल, बल्कि जालंधर, पंजाब और पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का भी प्रतीक है।

डॉ. हरप्रीत सिंह को प्राप्त यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान ऑर्थोपेडिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में उनकी चिकित्सा उत्कृष्टता, समर्पण और मानव सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का वैश्विक स्तर पर मिला गौरवपूर्ण सम्मान है, जिसने भारत का नाम विश्व मंच पर और अधिक गौरवान्वित किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!