Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में ओवरस्पीड ट्रक ने एक्टिवा सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत, पति गंभीर घायल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। लम्मा पिंड चौक के पास आज सुबह सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से भाग गया। इस घटना के कारण हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

काम के सिलसिले में जा रहा था दंपती

जानकारी के अनुसार, करतारपुर का रहने वाला दंपती आज सुबह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर काम के सिलसिले में फगवाड़ा की ओर जा रहा था। जब उसकी स्कूटी लम्मा पिंड चौक के नजदीक डीएचएल दफ्तर और इंडियन ऑयल डिपो के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला सड़क पर दूर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कैलाश कौर के रूप में हुई है। वहीं, उनके पति कमलजीत सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी दंपती की स्कूटी।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार

घटना के तुरंत बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर अपने वाहन सहित मौके से भागने में कामयाब रहा। इस दर्दनाक हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी लंबा जाम लग गया। सुबह के समय जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस टीम और ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) राज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और घायल कमलजीत सिंह को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके ड्राइवर की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!