Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त वरिष्ठ वाइस चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सनऔर 10 सदस्यों ने संभाला पदभार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त वरिष्ठ वायसचेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन और दस सदस्यों ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने बताया कि जिला बठिंडा की श्रीमती रुपिंदर कौर गिल ने वरिष्ठ वाइस चेयरपर्सन और अजनाला की श्रीमती गीता गिल ने वाइस चेयरपर्सन के रूप में आज अपना पदभार ग्रहण किया है।

उन्होंने बताया कि इनके साथ ही आयोग के 10 नवनियुक्त सदस्यों ने भी आज अपना पदभार संभाला। इनमें शामिल है,
जिला होशियारपुर से श्रीमती नवजोत कौर,
जिला जालंधर से श्रीमती कृष्णा देवी,
जिला बठिंडा से श्रीमती जसविंदर कौर,
जिला लुधियाना से श्रीमती अजींदरपाल कौर,
जिला मोहाली से श्रीमती स्वरनजीत कौर,
जिला बठिंडा से श्रीमती सुनीता रानी,
जिला अमृतसर से श्रीमती सुखबीर कौर,
जिला पठानकोट से श्रीमती रेखा मनी शर्मा,
जिला पटियाला से श्रीमती वीरपाल कौर चहल,
और जिला लुधियाना से श्रीमती अमृत पुरी शामिल हैं।

इस अवसर पर श्रीमती राज लाली गिल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि महिला आयोग प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!