Tuesday , September 8 2026
Breaking News

PSPCL का लाइनमैन और मीटर रीडर 5000 रुपये रिश्वत रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

चंडीगढ़, (PNL) : प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही सख्त मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के फोकल प्वाइंट, लुधियाना में तैनात लाइनमैन कमलप्रीत सिंह और मीटर रीडर कुलदीप सिंह को रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी जमालपुर, लुधियाना की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके शोरूम में खराब मीटर को बदलकर नया बिजली मीटर लगाने के बदले उक्त लाइनमैन ने 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पहले ही इस काम के लिए 20,000 रुपये रिश्वत ले चुका था और शेष 10,000 रुपये की मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की लुधियाना यूनिट की टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों लाइनमैन और मीटर रीडर को शिकायतकर्ता के शोरूम में रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!