Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना बंद के चलते चार घंटे जाम में फंसी रही बारात, नहीं हो सकी शादी, लड़की वाले करते रह गए इंतजार, सारे इंतजाम हुए खराब

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमृतसर में 26 जनवरी को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद पंजाब में दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर पंजाब के कई शहरों में मंगलवार को बंद का आह्वान किया गया था। जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा, होशियारपुर और मोगा सहित अन्य शहरों में भी बंद का असर दिखा।

बंद के चलते प्रमुख बाजार बंद होने के कारण काम-धंधा मंदा रहा। वहीं दलित समाज की तरफ से नेशनल हाईवे को जाम किया गया था। लुधियाना में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इस वजह से हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें लगी रही और लोग खूब परेशान हुए।

हाईवे पर जाम की वजह से एक बरात भी वहां फंस गई। तीन से चार घंटे तक दूल्हा और सभी बराती जाम में फंसे रहे। धरना दे रहे लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। इस कारण दुल्हनिया ब्याहने जा रहे दूल्हे सहित बराती भी परेशान दिखे। मोहाली के जीरकपुर से अमृतसर जाने के लिए बरात निकली थी। लुधियाना पहुंचने पर बीच हाईवे पर बरात जाम में फंस गई। दूल्हे के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि अब अगर रास्ता खुल जाए तो बरात पहुंचने के बाद भी शादी नहीं हो पाएगी। हालांकि इस जाम से निकलने के लिए दूल्हे के पिता ने धरना दे रहे लोगों से उन्हें आगे जाने की मिन्नतें की, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी।

लड़की वालों ने कर रखा था सारा इंतजाम

दूल्हे के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि वह जीरकपुर के रहने वाले हैं। उनके बेटे की शादी अमृतसर में तय हुई है। मंगलवार को शादी थी। उन्हें बंद का पता था, लेकिन हाईवे को जाम किया जाएगा इसके बारे में जरा सा भी अंदाजा नहीं था। वह जाम में फंस गए। उन्होंने कहा कि चार घंटे वह जाम में फंसे रहे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा भी था कि अमृतसर उन्हें पहुंचना है और वहां लड़की वालों की तरफ से सारा इंतजाम कर रखा है। मगर किसी ने एक नहीं सुनी। पीछे भी गाड़ियां खड़ी थी। इस कारण वह भी जाम से निकल ही नहीं पाए।

फिर से तय करनी पड़ेगी शादी की तारीख

तरसेम सिंह ने बताया कि अगर वह अब पहुंच भी जाएंगे तो शादी की रस्में नहीं हो सकती। इस कारण लड़की पक्ष को बता दिया गया है। अब रिश्तेदारों और लड़की पक्ष से बात करने के बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे कि शादी कब करनी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बाधित करने से न केवल इस बरात को परेशानी हुई, बल्कि कई अन्य यात्री भी परेशान हुए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!