Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लहंगा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने बारात लौटाई, : मां बोली-बदबू आ रही, गुस्साए दूल्हे ने बैग में ठूंसा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुल्हन को ससुरालवालों की तरफ से आया लहंगा पसंद नहीं आया तो उसने बारात लौटा दी। मामला हरियाणा के पानीपत का है। दुल्हन पक्ष के लोग सोने की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाने और जयमाला न लाने पर भी भड़क गए। जिसके बाद मैरिज पैलेस में दोनों पक्षों में जमकर धक्कामुक्की हुई। एक तरफ दुल्हन की मां ने लहंगा पुराना बताते हुए कहा कि इससे बदबू आ रही है तो दूसरी तरफ गुस्से में आकर दूल्हा खुद ही लहंगा बैग में पैक करता हुआ नजर आया।

विवाद बढ़ा तो पुलिस की डायल-112 की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया।लहंगे और ज्वेलरी को लेकर लड़की पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद बारात अमृतसर लौट गई। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी। घटना 23 फरवरी को भाटिया कॉलोनी स्थित एक मैरिज हॉल की है। 24 फरवरी को हंगामे के वीडियो वायरल होने के बाद घटना सामने आई।

लड़की की मां ने बताया कि “मैं मजदूरी करती हूं। 25 अक्टूबर 2024 को पंजाब के अमृतसर में हमने अपनी छोटी बेटी का रिश्ता तय किया था। दूसरी जगह बड़ी बेटी का रिश्ता किया। बड़ी बेटी के ससुरालवालों ने 2 साल बाद शादी करने की बात कही। मैंने छोटी बेटी की शादी भी बड़ी बेटी की शादी के साथ करने की सोची, लेकिन रिश्ता होते ही लड़के वाले शादी के लिए दबाव बनाने लगे। हमने 23 फरवरी को शादी तय कर दी। अमृतसर से बारात आई। लड़के वाले दुल्हन के लिए पुराना लहंगा और आर्टिफिशियल जेवरात लाए। जयमाला तक नहीं लाए।”

महिला ने आगे बताया कि लड़का पक्ष ने उनसे कहा कि हमारे यहां जयमाला की परंपरा नहीं है। वे हाथापाई कर तलवार निकालकर मारपीट पर उतारू हो गए। लहंगा मंगवाने के नाम पर हमसे दिल्ली के चांदनी चौक में 13 हजार रुपए एडवांस दिलवाए और बाद में मना कर दिया। इसी तरह होटल में कमरे बुक कराकर मना कर दिया।

हमारे ऊपर एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत भी दी। हमने कोई पैसा नहीं मांगा था। जब शादी से पहले उन लोगों का ये हाल है तो बाद में बेटी कैसे ठीक रह पाती।

महिला बोली- ये भी कोई लहंगा है, इससे बदबू आ रही बारात में जो सबसे बड़ा विवाद हुआ वो लहंगे पर हुआ। लड़की की एक रिश्तेदार और मां ने दूल्हा पक्ष द्वारा लाया गया लहंगा दिखाते हुए कहा, देखो ये भी कोई लहंगा है, ये पुराना है, इसमें से बदबू आ रही है। हमने लड़की को भी इसे दिखाया। ये यूज हुआ लहंगा है। लैस निकली हुई है। 20 रुपए वाली डोरी है। हमने अपनी लड़की बेची नहीं है। ये लोग एक अंगूठी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी से लड़की ले जाना चाहते हैं। अभी ये लोग ऐसा कर रहे हैं तो बाद में हमारी लड़की के साथ क्या करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!