Wednesday , October 21 2026
Breaking News

पंजाब में 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर पड़ेगी भारी बारिश, 50 से 60 किमी की रफ्तार पर चलेगी तेज हवाएं, येलो अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज वीरवार से मौसम बदलने वाला है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से निकल रही धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली. लेकिन मौसम विभाग ने बताया है कि अब मौसम एकदम करवट लेगा. दो दिन तक लगातार बिजली चमकने, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं (50 से 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है. चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हालांकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी यह सामान्य तापमान से 4.2 डिग्री ज्यादा है. मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री आदमपुर में दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार कल पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, रूपनगर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक, ठंड का चरम समय पीछे रह गया है और अब ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पहाड़ों की ओर पहुंच गया है.

22 जनवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि 23 जनवरी को राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 24 और 26 जनवरी को सिर्फ कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं. 27 जनवरी को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, और फिर उसके बाद दोबारा घटने की संभावना है.

आने वाले दिनों में मौसम ऐसा रहेगा

23 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रहेगी, जबकि हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.

फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली चमकने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) के बलदार आसार हैं. पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना भी है.

24 जनवरी – अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, बरनाला और बठिंडा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है.

25 जनवरी – अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, बरनाला और बठिंडा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रह सकता है. हालांकि मौसम सूखा रहने की संभावना है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!