Tuesday , October 20 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : पानी विवाद के बीच पंजाब पुलिस ने भारी फोर्स के साथ नंगल डैम को चारों तरफ से घेरा, धरने पर बैठे शिक्षा मंत्री, कंट्रोल रूम की चाबियां ली, सीएम मान भी पहुंचने वाले

नंगल, (PNL) : पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। दोनों राज्य पानी को लेकर आमने-सामने हैं। जहां एक तरफ पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार एक बूंद फालतू पानी देने को तैयार नहीं है तो वहीं हरियाणा की भाजपा सरकार पानी पर अपना हक जता रही है।

वहीं थोड़ी देर में मुख्यमंत्री भगवंत मान नंगल डैम पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री मान दोपहर तीन बजे नंगल डैम पर पहुंचेंगे और पानी की स्थिति को देखेंगे। पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस नंगल डैम पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि एक भी बूंद हरियाणा को अतिरिक्त पानी की नहीं दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंगल डैम कंट्रोल रूम की चाबियां हमने ले ली हैं। अब डैम पर बीबीएमबी का कोई अधिकार नहीं है।

इसी बीच अब नंगल के भाखड़ा बांध की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस ने नंगल डैम के कंट्रोलिंग स्टेशन पर घेरा डाला है। नंगल डैम के आस-पास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का पानी पंजाबियों के लिए है। हम किसी भी कीमत पर पानी को किसी और को ले जाने नहीं देंगे।

वहीं जानकारी यह भी मिल रही है कि केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने की अपनी बात मनवाने के लिए बीबीएमबी में पंजाब के अधिकारी सुपरिंटेंडेंट आकाशदीप को बदलकर हरियाणा के अधिकारी को लगाया है। हरियाणा के अधिकारी का संजीव बताया जा रहा है उन्हें बीबीएमबी का कार्यभार सौंप दिया है।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) मैनेजमेंट की तरफ से हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्णय के बाद पंजाब सरकार का गुस्सा सातवें आसमान पर है। आप सरकार ने प्रदेश भर पर भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करने की घोषणा की है तो वहीं नंगल डैम की सुरक्षा को भी काफी बढ़ा दिया है।

वीरवार को डीआईजी हरचरण भुल्लर, जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल, डीएसपी कुलवीर सिंह, बीबीएमबी के मुख्य अभियांता सीपी सिंह, एसई हेडक्वार्टर व एक्सईएन नंगल डैम अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी नंगल डैम पर मौजूद हैं। ताजा घटना क्रम को लेकर अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर भी चल रहा है। हालांकि डीआईजी रूपनगर रेंज हरचरण सिंह ने नंगल डैम की सुरक्षा को लेकर यह रूटीन चेकिंग बताया है। उन्होंने कहा कि नंगल डैम से पानी आम दिनों की तरह ही छोड़ा जा रहा है।

हरियाणा को क्यों पानी नहीं दे रहा पंजाब, पढ़ें

वहीं पंजाब की तरफ से हरियाणा को पानी न दिए जाने की असल वजह भी सामने आई है। दरअसल पंजाब का पहले ही भूजल स्तर गिर रहा है और 118 ब्लॉक रेड जोन में पहुंच गए हैं। अब हरियाणा की अतिरिक्त पानी की मांग ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। साथ ही नहरी पानी से कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता बढ़ाने से पानी की मांग पहले से बढ़ी है। यही कारण है कि पंजाब सरकार अब हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए तैयार नहीं हो रही है।

पंजाब भूजल निष्कर्षण में अभी भी टॉप पर बना हुए हैं। यह बड़ा कारण है कि किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। केंद्रीय भूजल बोर्ड की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में स्टडी एरिया के अगर कुल क्षेत्र की बात की जाए तो 50175.27 स्क्वाॅयर किलोमीटर एरिया में से 35,786.32 स्क्वाॅयर मीटर भूजल दोहन से बुरी तरह से प्रभावित है, जोकि 71.32 प्रतिशत है। सिर्फ 13 स्क्वाॅयर किलोमीटर क्षेत्र ही सेफ है, जो 17.87 प्रतिशत है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!