Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद उठे विवाद के बीच पहली बार होटल के MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा मीडिया के सामने आए। उन्होंने होटल को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं और आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि होटल पर किसी तरह की कोई सील नहीं लगाई जा रही है और न ही किसी प्रकार की ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) की कार्रवाई होने वाली है।

परमजीत सिंह मरवाहा ने दावा किया कि होटल के निर्माण से लेकर अब तक सभी आवश्यक नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन किया गया है। उनके अनुसार होटल से संबंधित हर जरूरी दस्तावेज उनके पास मौजूद है और किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग होटल मैरिटन की छवि खराब करने के उद्देश्य से लगातार साजिशें रच रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम की ओर से जारी नोटिस भी इसी साजिश का एक हिस्सा है।

मरवाहा ने कहा कि आने वाले दिनों में उन लोगों की भी पोल खोलेंगे जो होटल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिना उनका पक्ष जाने या लिए खबरें प्रसारित करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ भी वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

फिलहाल होटल मैरिटन प्रबंधन ने दावा किया है कि उनका पक्ष पूरी तरह तथ्य और दस्तावेजों पर आधारित है तथा समय आने पर सभी आवश्यक प्रमाण सार्वजनिक किए जाएंगे।

“साथ ही डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि होटल मैरिटन पूरी तरह से संचालित हो रहा है और सभी आवश्यक दस्तावेज वैध हैं। इसलिए लोग बिना किसी घबराहट या संकोच के अपनी बुकिंग पहले की तरह निश्चिंत होकर करवा सकते हैं।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!