Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। हालांकि अभी तक चुनाव की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विभिन्न ग्रुपों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी बीच अचीवर्स ग्रुप ने चार अहम पदों के लिए अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने लाकर चुनावी हलचल और तेज़ कर दी है।

अचीवर्स ग्रुप के अरविंद अबरोल, सतीश ठाकुर (गोरा), विजय खुल्लर और मनदीप सिंह गुजराल ने बताया कि क्लब के विकास और सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्रुप पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने जा रहा है।

ग्रुप की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए धीरज सेठ, सेक्रेटरी पद के लिए अमित कुकरेजा, जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) तथा ट्रेजरर पद के लिए सौरव खुल्लर को संभावित उम्मीदवार बनाया गया है।

अचीवर्स ग्रुप का दावा है कि सभी संभावित उम्मीदवार लंबे समय से क्लब से जुड़े हुए हैं और सदस्यों के बीच उनकी मजबूत पहचान तथा सक्रिय भूमिका रही है। ग्रुप का कहना है कि चुनाव में वह पारदर्शी प्रशासन, बेहतर प्रबंधन, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और क्लब सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के एजेंडे के साथ उतरेगा।

सूत्रों की मानें तो अचीवर्स ग्रुप जल्द ही अपनी 10 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव टीम के नामों की भी घोषणा कर सकता है। इसके बाद जिमखाना क्लब का चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

उधर, संभावित चुनावों को लेकर क्लब सदस्यों के बीच भी उत्साह बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग ग्रुप अपने समर्थन को मजबूत करने के लिए संपर्क अभियान चला रहे हैं। ऐसे में अचीवर्स ग्रुप द्वारा चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए जाने के बाद चुनावी गतिविधियां और तेज़ हो गई हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!