Thursday , November 26 2026
Breaking News

अब ज्यादा चीनी-नमक और फैट वाले फूड पैकेट पर होंगे अलग निशान, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

न्यूज डेस्क, (PNL) : बाजार से चिप्स, बिस्किट या कोई भी पैकेटबंद सामान खरीदते वक्त अब आपको पीछे लिखे बारीक अक्षर पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. देश की सबसे बड़ी अदालत ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने साफ कर दिया है कि ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले पैकेटबंद खाने के सामने वाले हिस्से पर साफ चेतावनी लिखनी होगी. 26 नवंबर यानी संविधान दिवस के मौके पर ये फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि संविधान में स्वास्थ्य के अधिकार की बात कही गई है. इसलिए इस फैसले के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था. अगर इसे सही भावना से लागू किया गया, तो ये देश को एक स्वस्थ भविष्य की तरफ ले जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) को सख्त निर्देश दिए हैं. नए आदेश के मुताबिक, हर नुकसानदेह तत्व यानी फैट, शुगर और नमक के लिए अलग-अलग लाल रंग का हेक्सागन (षट्कोण) लेबल लगाना जरूरी होगा. इस लेबल में एक साफ चित्र के साथ बड़े अक्षरों में “HIGH FAT”, “HIGH SUGAR” या “HIGH SALT” लिखा होगा. कोर्ट ने ये भी तय कर दिया है कि हर लाल हेक्सागन का आकार पैकेट के फ्रंट हिस्से का कम से कम 4 से 5 फीसदी होना चाहिए, ताकि ग्राहक इसे दूर से ही आसानी से पढ़ सकें.

अदालत ने लेबलिंग के पैमाने को भी पूरी तरह बदल दिया है. अब FSSAI को सिर्फ एडेड शुगर नहीं, बल्कि पैकेट में मौजूद कुल चीनी (टोटल शुगर), सैचुरेटेड फैट और नमक के आधार पर ये चेतावनी लगानी होगी. कोर्ट ने साफ कहा कि इसके लिए सीमा (थ्रेशोल्ड) को नए सिरे से तय करना होगा. DGI 2024 की टेबल 15.1 को जस का तस लागू नहीं किया जाएगा. इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट ने FSSAI के उस प्रस्ताव पर भी सवाल उठाए थे, जिसमें कंपनियों को अपनी मर्जी से नियम मानने के लिए 365 दिन का वक्त देने और नए सिरे से सलाह-मशविरा करने की बात कही गई थी.

सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश पूरी तरह बाध्यकारी है. कोर्ट ने FSSAI को ड्राफ्ट नियम तैयार करने के लिए 4 महीने का समय दिया है. बेंच ने सख्त लहजे में कहा कि इसमें किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इतना ही नहीं, FSSAI को ठीक 10 हफ्ते बाद अदालत में अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी पेश करनी होगी, जिससे पता चल सके कि इस दिशा में कितना काम हुआ है.

स्कूलों में बच्चों को मिलेगी सेहत की सीख

सिर्फ पैकेट पर चेतावनी छापने से काम नहीं चलेगा, इसलिए कोर्ट ने बच्चों को जागरूक करने पर भी जोर दिया है. आदेश के मुताबिक, अब देश के स्कूलों में न्यूट्रिशनल लिटरेसी यानी पोषण से जुड़ी शिक्षा लागू करनी होगी. इसके लिए स्कूलों के सिलेबस में बदलाव किया जाएगा और खास वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी. कोर्ट का मानना है कि बचपन से ही सही खानपान की समझ विकसित होने से आने वाली पीढ़ी जंक फूड के नुकसान से बच सकेगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राजनीति हमें नहीं बदल सकी, लेकिन हमने राजनीति को बदल दिया, संविधान और पार्टी स्थापना दिवस पर केजरीवाल का संदेश

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी …

UP में सिरदर्द, महाराष्ट्र में ‘महाभारत’… क्या पंजाब-गोवा में गठबंधन पर कांग्रेस को मिलेगी गुड न्यूज?

न्यूज डेस्क, (PNL) : एक तरफ देश के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा …

मोगा में AAP की रैली के दौरान फटी कॉफी मशीन, सिर पर टुकड़ा लगने से वेटर की मौत

मोगा, (PNL) : पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी (AAP) की रैली के दौरान …

मोगा में आज ‘खुशहाल पंजाब रैली’, अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान करेंगे शिरकत

मोगा, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री …

मेयर वनीत धीर का बड़ा फैसला, जालंधर के विकास पर खर्च होंगे 150 करोड़ रुपए

जालंधर, (PNL) : शहर के चहुंमुखी विकास को गति देने के लिए नगर निगम हाउस …

जालंधर, अमृतसर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नरों समेत 31 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

6 साल पहले इंग्लैंड से लौटा, डिप्रेशन में था… अमृतसर में मां और 2 कुत्तों की हत्या कर खुद को मारी गोली

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना …

Punjab विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का होगा गठबंधन? परगट सिंह बोले- सीटों को लेकर जारी है बातचीत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी …

जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी का मर्डर, गुरुद्वारा जा रहे थे, तभी 25 बदमाशों ने किया हमला, काट दीं उंगलियां…शिवसेना नेता के बेटे पर पर आरोप

जालंधर , (PNL) : पंजाब के जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर …

दोनों पहले से ही मिले हुए हैं…अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अकाली-भाजपा दल गठबंधन पर बोला हमला

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का …

पंजाब चुनाव के लिए अकाली और भाजपा ने किया गठबंधन का ऐलान, अमित शाह बोले- ये हिंदू और सिख भाईचारे का प्रतीक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और …

श्री नानकाना साहिब में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने गुरुपर्व मनाया और संगत से सिख परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की

अमृतसर , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज्ज …

प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश में कहा गया है कि गुरु साहब की शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती …

जालंधर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, मास्टर तारा सिंह नगर में हुई घटना सीसीटीवी में कैद

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। …

Punjab में आज मौसम साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया; अगले 5 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : भारतीय मौसम विभाग (चंडीगढ़ केंद्र) के अनुसार, आज राज्य में मौसम शुष्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!