Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : पंजाब विजिलेंस के चीफ सुरिंदर पाल परमार समेत तीन अधिकारी सस्पेंड, मान सरकार का बड़ा एक्शन, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन किया है। पंजाब के विजिलेंस चीफ सुरिंदर पाल सिंह परमार, AIG हरप्रीत सिंह और SSP स्वर्णप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले ही सीएम भगवंत मान साफ कर चुके हैं कि भ्रष्टाचारियों को जो बचाएगा, वो बचेगा नहीं। यह कार्रवाई आज ही की गई है। सरकार की तरफ से उन्हें 26 मार्च को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जी. नागेश्वर राव को हटाकर उन्हें इस पद पर लगाया गया था। वहीं, इससे साफ है कि अब सरकार भ्रष्टाचार के मामले को गंभीरता से ले रही है।

जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) के दफ्तरों और ड्राइविंग टेस्ट केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान रिश्वतखोरी और अन्य खामियों में शामिल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 16 एफआईआर दर्ज की गईं और अधिकारियों ने एजेंटों से 40 हजार 900 रुपए नकद बरामद किए। सरकार ने दावा किया है कि यह राशि ड्राइविंग लाइसेंस, टेस्ट व अन्य सेवाएं दिलवाने के एवज में वसूलते थे। इस मामले की अभी जांच चल रही थी, लेकिन उसमें आरोपियों को बचाया जा रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!