Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Vigilance Bureau ने पुलिस कर्मियों की ओर से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक निजी व्यक्ति को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान एक निजी व्यक्ति हरप्रीत सिंह निवासी गाँव झरों, जिला संगरूर को 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उक्त आरोपी को एक महिला द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी हरप्रीत सिंह ने संगरूर जिले के पुलिस स्टेशन चीमा में दर्ज एक पुलिस मामले में सहायता प्रदान करने के लिए स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और जांच अधिकारी जसबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की ओर से शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह भी स्थापित हुआ कि उक्त आरोपी ने इस संबंध में शिकायतकर्ता से उक्त पुलिस कर्मियों के लिए पहले ही 10,000 रुपये ले लिए थे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी और एएसआई जसबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच के दौरान संबंधित एसएचओ की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!