Tuesday , September 8 2026
Breaking News

टीम इंडिया ने सार्वजनिक नहीं किया अहम सच, अभिषेक शर्मा की गंभीर चोट को लेकर सामने आया चौंकाने वाला दावा

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया है. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अभिषेक को गंभीर चोट लग गई थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इसे छुपाकर रखा और उन्होंने पहले मैच में चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी की. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. वह 4 मैचों में 15 रन ही बना सके हैं, उनके खराब प्रदर्शन की वजह इसी चोट को भी माना जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के ऑफिशियल फोटोशूट के दौरान अभिषेक के हाथ पर कट आ गया था. यह हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें स्टिच (टांके) लगवाने पड़े. इसके बावजूद अभिषेक ने चोट की परवाह किए बिना टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में बल्लेबाजी की. ये मैच USA के खिलाफ खेला गया था. इस मुकाबले में वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे. लेकिन इस फैसले ने सवाल भी खड़ा कर दिया है कि इतनी बड़ी चोट के साथ खेलने का जोखिम क्यों लिया गया?

हालांकि, वह टीम इंडिया के दूसरे मैच का हिस्सा नहीं थे. लेकिन इसकी वजह पेट में इंफेक्शन बताई गई थी. टीम मैनेजमेंट ने अपडेट दिया था कि वह पेट में इंफेक्शन की वजह से नामीबिया के खिलाफ मुकाबले नहीं खेले. अभिषेक शर्मा को यूएसए के खिलाफ मैच के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. लेकिन इसकी वजह भी पेट में दर्द ही बताई गई थी. फिर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले से मैदान पर वापसी की थी. लेकिन चोट के इस दावे ने हर किसी को चौंका दिया है.

अभिषेक शर्मा के लिए ये टूर्नामेंट अभी तक कुछ खास नहीं रहा है. वह 4 मैचों में 15 रन ही बना सके हैं, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके बल्ले से निकले थे. इसके अलावा वह तीनों मुकाबलों में बिना खाता खोले यानी डक पर आउट हुए हैं. ऐसे में चोट के इस दावे के बाद फैंस उनके फॉर्म को इससे जोड़कर देख रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!