Thursday , July 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : मोहाली के वेरका प्लांट पर किसानों का धावा, गेट किए बंद, जड़ा ताला, छुट्टी होने पर कर्मचारी अंदर फंसे

मोहाली, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के मोहाली से आ रही है। मोहाली के फेज-6 स्थित वेरका प्लांट के मेन गेट पर ताला जड़ दिया गया है। गेट पर किसानों ने ताला लगाया है। वहीं प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी भी गेट के अंदर बंद कर दिए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं। शाम पांच बजे कर्मचारियों की छुट्टी होनी थी। इससे पहले ही किसानों ने गेट पर ताला लगा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं गेट पर लगाए गए ताले को खोलने के लिए किसानों से बात की जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किसानों ने वेरका प्लांट के मेन गेट पर ताला क्यों लगा दिया। लगभग एक घंटे से गेट पर ताला लगा हुआ है। प्लांट में काम करने वाली महिला कर्मियों को एक घंटे बाद बाद बाहर निकाला गया है। वहीं, फेज-6 की मुख्य सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम; दावा- दोनों ने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई

जालंधर , (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने …

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!