Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर : फूड सप्लाई विभाग के दो इंस्पेक्टर सस्पेंड, ये है पूरा मामला

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। फूड सप्लाई विभाग ने करतारपुर में तैनात अपने दो इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वाले इंस्पेक्टरों में इंस्पेक्टर अनिल और प्रवीण सल्लण शामिल हैं। जिला फूड कंट्रोलर नरेंद्र सिंह ने सस्पेंशन की पुष्टि की है।

आरोप है कि इन्होंने समस्तपुर स्थित जेएस फार्म में गबन हुई गेहूं को बचाने में लापरवाही की है। बता दें कि थाना मकसूदां की पुलिस ने जेएस फार्म के मालिक उपकार सिंह होठी के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि होठी के गोदाम में करोड़ों रुपए की गेंहू खराब हुई है और जब फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्हें रोका गया।

तब पुलिस ने इंस्पेक्टर प्रवीण सल्लण के बयानों पर होठी पर केस दर्ज किया था, लेकिन विभाग ने अब दोनों इंस्पेक्टरों को कसूरवार ठहराया है। इंस्पेक्टरों पर आरोप है कि इन्होंने लापरवाही की है।

सवालों के घेरे में फूड सप्लाई विभाग

इस पूरे मामले में फूड सप्लाई विभाग विवादों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि जेएस फार्म के साथ लिखित में पनग्रेन ने कोई एग्रीमेंट नहीं किया और करीब 11 महीने से किराया भी नहीं दिया। फार्म का काम सिर्फ जगह देना होता है। गेंहू की संभाल और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी विभाग की होती है। विभाग ने फार्म पर सिक्योरिटी तो रखी, लेकिन संभाल नहीं करवाई। उसी वजह से गेंहू खराब हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!