Thursday , November 12 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान बोले-पूरा पंजाब मेरा परिवार, मैं अपने परिवार की तंदुरुस्ती के लिए हमेशा वचनबद्ध हूं

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनकी सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य सुरक्षा की व्यापक योजना बनाकर मेडिकल कैंप शुरू कर दिए थे ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने से पहले ही उस पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि “पूरा पंजाब मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की तंदुरुस्ती के लिए हमेशा वचनबद्ध हूँ। यही कारण है कि प्रदेश में हर गांव और शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार ड्यूटी पर तैनात है।”

पिछले तीन दिनों यानी 14, 15 और 16 सितंबर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मामले बुख़ार और त्वचा रोग के सामने आए है। सिर्फ़ इन तीन दिनों में लगाए गए कैम्प में 2100 गांव कवर किये गए, जिसमें 1,42395 मरीज़ों की जाँच की गई, और बुख़ार के 19187 मरीज़ और त्वचा रोग के 22118 मरीज़ मेडिकल कैंप में पहुँच चुके है। इसके अलावा डायरिया, खाँसी और अन्य संक्रमण के भी कुल मिलाकर 14848 मामले दर्ज हुए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार रोज़ाना शाम 6 बजे जनता के साथ ये आँकड़े साझा करेगी ताकि लोगों को सही और भरोसेमंद जानकारी समय पर मिल सके। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति यदि बुख़ार, त्वचा रोग या अन्य बीमारी के लक्षण महसूस करे तो तुरंत सरकार द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में जाकर जाँच करवाए।

सरकार की ओर से अब तक 1,250 से अधिक राहत और स्वास्थ्य कैंप लगाए जा चुके है, जिनका लाभ करीब 1.8 लाख से अधिक लोगों ने उठाया है। साथ ही कईं आंगनवाड़ी और आशीर्वाद केंद्रों में भी मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है।

विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के तहत आशा वर्कर घर-घर जाकर सर्वे कर रही है और लोगों को बीमारियों की रोकथाम के उपायों के बारे में बता रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अब तक कईं लाख लोगों का चैकअप पूरा हो चुका है, और हर परिवार को साफ-सफाई, पीने के पानी को उबालकर पीने और मच्छरों से बचाव करने जैसी ज़रूरी बातें बताई गई है।

आम आदमी पार्टी से जुड़े हर वॉलंटियर और पदाधिकारी भी सरकार के साथ राहत और सफाई अभियान में जुटे हुए है। मंत्री और विधायक स्वयं ज़मीनी स्तर पर जाकर सेवा कार्यों में भाग ले रहे है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि “यह सिर्फ़ सरकार का काम नहीं, बल्कि हर पंजाबी का साँझा फर्ज़ है कि हम सब मिलकर अपने गांव, अपने शहर और अपने मोहल्ले को बीमारी मुक्त बनाए।”

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़ बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रमण और मौसमी बीमारियों के फैलने का ख़तरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने पहले ही सख़्त निगरानी शुरू कर दी थी। सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है और डॉक्टरों की ड्यूटी चौबीसों घंटे लगाई गई है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंजाब की जनता को किसी भी स्थिति में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचा रही है और यदि किसी को कोई समस्या है तो तुरंत नज़दीकी मेडिकल टीम या कैंप से संपर्क किया जाना चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!