Saturday , June 20 2026

जालंधर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत, पीड़ित परिवारों ने किया रोड जाम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है।कपूरथला-जालंधर रोड पर मंगलवार सुबह मंड गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस गलत दिशा से आ रही थी और अचानक सामने से छोटे हाथी वाहन से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटे हाथी वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कपूरथला सब्जी मंडी से जुड़े व्यापारियों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे सुबह सब्जियां लेकर जालंधर की ओर जा रहे थे।

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कपूरथला-जालंधर रोड पर धरना देकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की गहन जांच की जाएगी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!