Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Jalandhar के व्यक्ति की दोस्तों ने ही कर दिया ह’त्या, जरूरी काम कहकर ले गए थे साथ में

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के व्यक्ति की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 29 साल के जसविंदर सिंह के रूप में हुई जो लोहियां के कुतबीवाल का रहने वाला था। मृतक का शव कपूरथला के गांव जाबोवाल की रोड पर पड़ा मिला था। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

जरूरी काम कहकर दोस्त ले गए साथ

मृतक के भाई हरविंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई जसविंदर को लेने उसके साथी घर आए। मेरे भाई को यह कहकर अपने साथ ले गए कि उसे कुछ जरूरी काम है। जिसके बाद हमें कथित आरोपियों का फोन आया कि आपके लड़के जसविंदर सिंह का कत्ल कर दिया है, उसका शव गांव जाबोवाल से गांव रामे (थाना सुल्तानपुर लोधी) जाने वाली सड़क पर पड़ा है, आकर ले जाओ।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत करार दिया

उन्होंने आगे बताया कि जिसके बाद जब हम पंचायत के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर जसविंदर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। ईलाज के लिए उसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस संबंध में पीड़ित परिवार ने सुल्तानपुर लोधी थाने में मामला दर्ज करवाया। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। उधर, जब इस घटना के बारे में थाना सुल्तानपुर लोधी प्रमुख इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!